प्रेमी जोड़े ने चलती ट्रेन से कूद कर की खुदकुशी , ट्रेन से कूदने से पहले खाया था जहर , पुलिस जाँच में जुटी

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
प्रेमी जोड़े ने चलती ट्रेन से कूद कर की खुदकुशी , ट्रेन से कूदने से पहले खाया था जहर , पुलिस जाँच में जुटी
धौलपुर 30 नवम्बर 2021 - धौलपुर जिले की सीमा से सटे उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के सैया इलाके में दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक युवक और युवती ने चुन्नी से एक दूसरे के हाथ एक साथ में बांधकर चलती ट्रेन से छलांग लगा दी जिससे दोनों की मौत हो गई. प्रथम दृष्टया माना जा रहा है कि जाति बंधन की दीवार आड़े आने के कारण जब दोनों की साथ जीने की कसम पूरी नहीं हो सकीं तो साथ मरने की ठान ली और चलती ट्रेन से छलांग लगा दी।

जानकारी के अनुसार आगरा जिले के थाना सैंया इलाके के जाजऊ स्टेशन से धौलपुर की तरफ करीब 500 मीटर की दूरी पर युवक और युवती के शव ट्रेक पर पड़े होने की सूचना मिली थी. सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष अरविंद निर्वाल ने बताया कि युवक युवती ने एक दूसरे के हाथ एक ही दुपट्टे से बांधे हुये थे. दोनों ने जहरीला पदार्थ भी खा रखा था. इसके कारण से दोनों के मुंह से झाग निकल रहे थे।

पुलिस ने युवक व युवती की तलाशी ली तो उनके पास से मिले आधार कार्ड से युवक की पहचान हरिओम मंगल पुत्र लखमी चंद मंगल निवासी कस्बा कागारौल आगरा और युवती की पहचान धौलपुर के बसई नबाब निवासी के रूप में हुई. पुलिस ने दोनों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैंया इलाज के लिए भेज दिया।

वहां से उन्हें एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा रेफर कर दिया गया. लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका. उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई. इस पर पुलिस ने शवों को मोर्चरी में रखवाकर उनके परिजनों को सूचना दे दी है , सैंया थाना प्रभारी अरविंद निर्वाल ने बताया प्रारंभिक जांच पड़ताल के बाद मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा लग रहा है. आगे की कार्रवाई के लिए जीआरपी और आरपीएफ को सूचना दे दी गई है।

उल्लेखनीय है कि अमूमन ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करने की घटनायें पहले भी कई बार आ चुकी है लेकिन चलती ट्रेन से कूदकर आत्महत्या करने का यह संभवतया पहला मामला सामने आया है. प्रेमी जोड़े की आत्महत्या की सूचना के बाद दोनों के घरों में कोहराम मच गया।

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH