गुरुकुल स्कूल में कोरोना ब्लास्ट , 42 छात्र और एक शिक्षक निकले कोरोना पॉजिटिव , कोरोना के नए वैरिएंट Omicron की जांच के लिए भेजे गए सैंपल

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
गुरुकुल स्कूल में कोरोना ब्लास्ट , 42 छात्र और एक शिक्षक निकले कोरोना पॉजिटिव , कोरोना के नए वैरिएंट Omicron की जांच के लिए भेजे गए सैंपल
संगारेड्डी 29 नवम्बर 2021 - देश भर में स्कूलों को फिर से खोल दिया गया है. स्टूडेंट्स को कोविड प्रोटोकॉल्स का पालन करने के पूरे निर्देश दिए गए हैं, लेकिन तमाम तरह की पाबंदियों के बाद भी छात्र-छात्राओं का कोविड पॉजिटिव आना नहीं रुक रहा है. तेलंगाना के संगारेड्डी जिले के पाटनचेरु मंडल के तहत मुथंगी के गुरुकुल स्कूल में 42 स्टूडेंट्स और एक टीचर कोरोना पॉजिटिव पाए गए. वहीं, ओमिक्रॉन वैरिएंट्स के दुनिया में बढ़ते कहर के बीच स्टूडेंट्स के सैंपल्स को जांच के लिए भेज दिया गया है.

स्कूल के 291 स्टूडेंट्स और 27 स्कूल स्टाफ सहित टीचर्स पर कोविड टेस्टिंग की गई थी. स्कूल में कुल 491 स्टूडेंट्स पढ़ते हैं. इकट्ठा किए गए सैंपल्स को हैदराबाद में जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजा गया है. वहीं, स्टूडेंट्स को हॉस्टल में क्वारंटाइन कर दिया गया है. ताकि अन्य स्टूडेंट्स या स्कूल के स्टाफ तक कोरोना का प्रकोप न फैले।

तेलंगाना में पिछले दस दिनों में यह तीसरा ऐसा मामला है, जब राज्य में एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन में स्टूडेंट्स कोविड पॉजिटिव पाए गए हों. पिछले हफ्ते महिंद्रा यूनिवर्सिटी में 25 स्टूडेंट्स और पांच स्टाफ मेंबर्स के पॉजिटिव पाए जाने के बाद बंद करना पड़ा था. इससे पहले, सरकारी स्कूल के 29 स्टूडेंट्स कोरोना वायरस से संक्रमित मिले थे. तेलंगाना में सरकार ने एक सितंबर से स्कूलों को खोलने की अनुमति दी थी. इसके अलावा, देश के कई अन्य राज्यों में भी एक सितंबर से ही स्कूल-कॉलेज दोबारा खोले गए हैं।

कोरोना महामारी की शुरुआत हुए डेढ़ साल से अधिक समय हो चुका है, लेकिन बीच-बीच कोरोना का प्रकोप बढ़ता रहता है. दुनिया के सामने हाल ही में B.1.1.529 वैरिएंट सामने आया है, जिससे हड़कंप मच गया है. एक्सपर्ट्स का दावा है कि ओमिक्रॉन डेल्टा वैरिएंट के मुकाबले काफी अधिक घातक है. वहीं, WHO ने भी इसे 'वैरिएंट ऑफ कंसर्न' घोषित किया हुआ है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH