महिला कार्यकर्ता के साथ यौन शोषण के आरोप में 12 नेता और वकील के खिलाफ केस दर्ज , सभी आरोपी फरार , पुलिस जांच में जुटी

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
महिला कार्यकर्ता के साथ यौन शोषण के आरोप में 12 नेता और वकील के खिलाफ केस दर्ज , सभी आरोपी फरार , पुलिस जांच में जुटी
तिरुवनंतपुरम 29 नवम्बर 2021  - केरल में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPIM) के कई नेताओं पर अपनी ही पार्टी की कार्यकर्ता पर यौन शोषण करने का आरोप लगा है और उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. केरल मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के नेताओं पर पार्टी कार्यकर्ता के साथ कथित यौन शोषण का आरोप लगने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।

केरल पुलिस ने रविवार को सत्तारूढ़ भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के शाखा सचिव और युवा विंग के नेता सहित 12 लोगों के खिलाफ एक महिला पार्टी कार्यकर्ता का कथित यौन शोषण करने और सोशल मीडिया में वीडियो प्रसारित करने के आरोप में मामला दर्ज किया है।

पूरे मसले पर पथानामथिट्टा जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा की हमने शिकायतकर्ता का बयान दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

पुलिस ने कहा कि पार्टी कोट्टाली (पठानामथिट्टा) के शाखा सचिव पीएस साजिमोन और युवा विंग के नेता पी नासर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया गया है, जबकि 10 अन्य पर इनके विजुअल्स को प्रसारित करने के लिए मामला दर्ज किया गया है. अपनी शिकायत में, महिला, जो खुद पार्टी की नेता भी है, ने आरोप लगाया कि जब वह एक समारोह के लिए एक कार में उनके साथ यात्रा कर रही थी, तो उसे कुछ दोस्तों की ओर से पीने को जूस दिया और इसके पीने से जब वह बेहोश हो गई तो उसके साथ शोषण किया गया।

उसकी ओर से यह भी शिकायत की गई कि दोनों ने उसे ब्लैकमेल करने की कोशिश की और वीडियो क्लिप जारी नहीं करने के लिए दो लाख रुपये मांगे. पुलिस ने बताया कि 10 अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है जिनमें दो तिरुवल्ला के नगर पार्षद और एक वकील भी शामिल हैं. पुलिस ने बताया कि सभी आरोपी फरार हैं।

इस बीच, पार्टी नेताओं के एक वर्ग ने कहा कि शिकायतकर्ता को पिछले सप्ताह चल रहे संगठनात्मक चुनावों के संबंध में अनुशासनहीनता के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था और उन्हें संदेह है कि यह उसकी ओर से रची गई साजिश का हिस्सा है. हालांकि ताजा घटनाक्रम पर पार्टी के जिलास्तरीय नेताओं ने अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. पार्टी के अंदरूनी सूत्रों ने कहा कि पहले भी मुख्य आरोपी साजिमोन के खिलाफ कुछ गंभीर यौन उत्पीड़न के आरोप लगे थे लेकिन उसे दबा दिया गया था।

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH