नए प्रेमी से संबंध बने संबंध तो षड्यंत्र रच कर दी पुराने प्रेमी की हत्या , आरोपी महिला गिरफ्तार , प्रेमी की तलाश जारी
देश , 29-11-2021 1:10:00 PM
भरतपुर 29 नवम्बर 2021 - राजस्थान केवरुदावल थाना क्षेत्र के वरौदा गाँव में पांच दिन पहले हुए किसान की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया है , आरोपियों ने किसान की बेरहमी से हत्या कर लाश शव को पेड़ से बांध दिया था , इस जघन्य और अंधे कत्ल को पुलिस ने चुनौती के रूप में लिया और मामले का खुलासा कर दिया।
पूरा मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा निकला। पुलिस ने मामले के आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है जबकि वारदात में शामिल अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी पुलिस तलाश में जुटी है।
अब तक जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक आरोपी महिला के मृतक के साथ अवैध संबंध थे, लेकिन बाद में उसके संपर्क में एक युवक आ गया। इसके बाद महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पूर्व अधेड़ प्रेमी की हत्या कर दी।
SP देवेन्द्र कुमार विश्नोई ने बताया कि मृतक मलखान सिंह 18 नवम्बर की शाम खेत पर पानी देने के लिए अपने इंजन पर गया था मलखान सिंह और सुबह रक्तरंजित हालत मे मलखान सिंह की लाश सना के कच्चे रास्ते में मिला था। आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने के बाद लाश को पेड़ से बांधकर फरार हो गए थे।
इस सनसनीखेज वारदात को लेकर पुलिस ने घटना स्थल का देर रात और दूसरे दिन थाना प्रभारी मनीष शर्मा के नेतृत्व में टीम ने बारीकी से जायजा लिया। जांच के दौरान मामले में पुलिस को मृतक के गांव बाबरी में किसी महिला से संबंध होने की जानकारी हुई जिसके बाद पुलिस ने बाबरी निवासी महिला पूजा गुर्जर (30) पत्नी मुखराम से सख्त पूछताछ की तब पता चला की मृतक मलखान सिंह दूध बेचने का काम करता था और कई सालों से उसके घर पर दूध देने आता था।
मृतक के उसके परिवार के साथ अच्छे सम्बंध होने पर गत दो साल पहले आरोपी महिला पूजा एवं मलखान के अवैध रिश्ते बन गए। इस बीच करीब तीन माह पहले पूजा की पहचान गांव के एक अन्य युवक से हो गई और दोनों के बीच अवैध रिश्ते बन गए।
महिला पूजा एवं उसके नए प्रेमी ने पुराने प्रेमी मलखान सिंह से अवैध संबंध को खत्म करने के लिए मलखान सिंह को रास्ते से हटाने का षड्यंत्र रचा। इस पर आरोपी महिला ने मौका देखते हुए मलखान सिंह को जंगल में बुलाकर अपने नए प्रेमी के साथ कच्चे रास्ते में निर्मम तरीके से हत्या कर दी और शव को पेड़ से बांधकर भाग गए। पुलिस ने हत्या के आरोपी महिला पूजा को गिरफ्तार कर लिया है और वारदात में शामिल उसके प्रेमी की तलाश की जा रही है।
















