रेप केस से नाम हटाने के ल‍िए सब इंस्पेक्टर ने मांगी थी 50 हजार की र‍िश्वत , ACB ने किया रंगे हाथ गिरफ्तार

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
रेप केस से नाम हटाने के ल‍िए सब इंस्पेक्टर ने मांगी थी 50 हजार की र‍िश्वत , ACB ने किया रंगे हाथ गिरफ्तार
धौलपुर 29 नवम्बर 2021 - राजस्थान के धौलपुर जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने जिले के बाड़ी कोतवाली थाने में शनिवार को बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया. ACB की टीम ने पुलिस थाने में तैनात पुलिस उप निरीक्षक को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

पुलिस उप निरीक्षक ने दुष्कर्म के मामले में से नाम निकालने के एवज में 50 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी. ACB द्वारा की गई कार्रवाई से पुलिस थाने में हड़कंप मच गया है।

एंटी करप्शन ब्यूरो के पुलिस उप अधीक्षक अमर सिंह ने बताया कि पीड़ि‍त गया प्रसाद ने ACB कार्यालय करौली में 24 नवंबर को शिकायत दर्ज कराई थी।

शिकायत में पीड़‍ित ने बताया कि बाड़ी कोतवाली थाने में तैनात पुलिस सब इंस्पेक्टर भगवान सिंह परिवादी और उसके परिजनों का दुष्कर्म के मुक़दमे में से नाम निकालने के एवज में 50 हजार रुपये रिश्वत की मांग कर रहा है  जबकि पांच हजार रुपये सब इंस्पेक्टर पूर्व में भी ले चुका है।

एसीबी के पुलिस उप अधीक्षक अमर सिंह ने बताया कि इस मामले की जांच की गई और ACB ने इसे सही पाया. इसके बाद आरोपी सब इंस्पेक्टर भगवान सिंह को रंगे हाथ गिरफ्तार करने के लिए जाल बिछाया गया।

एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने शनिवार को जाल बिछाकर बाड़ी कोतवाली पुलिस थाने के पास शिव मंदिर के नजदीक से आरोपी पुलिस उप निरीक्षक को गिरफ्तार कर लिया. ACB की टीम ने आरोपी पुलिस उप निरीक्षक के पेंट की जेब से 50 हजार रुपये रिश्वत की राशि भी बरामद कर ली. पुलिस उप अधीक्षक अमर सिंह ने बताया कि आरोपी पुलिस उप निरीक्षक को गिरफ्तार कर पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है. अब आरोपी को भरतपुर ACB न्यायालय में पेश किया जाएगा।

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH