आदिवासी गर्ल्स स्कूल में कोरोना ब्लास्ट , 26 छात्राये मिली कोरोना पॉजेटिव , मचा हड़कंप

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
आदिवासी गर्ल्स स्कूल में कोरोना ब्लास्ट , 26 छात्राये मिली कोरोना पॉजेटिव , मचा हड़कंप
भुवनेश्वर 27 नवम्बर 2021 - देश भर में कोरोना के खिलाफ जंग अभी जारी है. वैक्सीनेशन अभियान में तेजी के बावजूद कई राज्यों में कोरोना के मामले बढ़े हैं. ओडिशा के मयूरभंज जिले में एक आदिवासी गर्ल्स स्कूल में 26 छात्राओं में कोविड संक्रमण के मामले सामने आए हैं. चमकपुर आदिवासी आवासीय विद्यालय के संक्रमित छात्रों को संस्था परिसर में आइसोलेशन में रखा गया है।

ओडिशा के मयूरभंज में स्कूल के सभी 26 छात्रों की कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग की जा रही है. स्कूल के 259 छात्र COVID सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत COVID-19 परीक्षण से गुजरेंगे. ताकि कोरोना की गंभीरता से बचा जा सके. करंजिया सब-कलेक्टर , ठाकुरमुंडा बीडीओ तहसीलदार और डॉक्टरों की टीम स्थिति का जायजा लेने स्कूल पहुँच चुके है और स्कूल के छात्राओं को कोविड-19 को लेकर खास दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।

इस सप्ताह की शुरुआत में सुंदरगढ़ जिले के एक हाई स्कूल के 53 छात्र और संबलपुर जिले के बुर्ला में मेडिकल कॉलेज (VIMSAR) के 31 एमबीबीएस छात्र कोविड पॉजिटिव पाए गए थे. बहरहाल देश में वैक्सीनेशन अभियान तेजी से जारी है. दुनिया में नए वेरिएंट के आने से लोगों की चिंता और बढ़ गई है।

केंद्र की मोदी सरकार कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर काफी सतर्क है और विशेषज्ञों से इस संबंध में बातचीत हो रही है. वहीं विदेश से आने वाले यात्रियों को लेकर दिशा निर्देश जारी किए गए हैं. दक्षिण अफ्रीका समेत कई और देशों से आने वाले यात्रियों को लेकर विशेष सावधानी बरती जा रही है। 

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH