दो बच्चों के पिता ने नाबालिग के साथ किया रेप और भाभी ने बनाया अश्लील वीडियो , दोनो के खिलाफ FIR दर्ज

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
दो बच्चों के पिता ने नाबालिग के साथ किया रेप और भाभी ने बनाया अश्लील वीडियो , दोनो के खिलाफ FIR दर्ज
अलवर 26 नवम्बर 2021 - राजस्थान के अलवर (Alwar) जिले के भिवाड़ी में एक 13 वर्षीय नाबालिग के साथ दो बच्चों के पिता द्वारा जबरन दुष्कर्म (Rape)  करने का मामला सामने आया है. पीड़िता को आरोपी ने अपनी भाभी के सहयोग से दुष्कर्म का शिकार बनाया और उसका अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया. पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पीड़िता ने आरोप लगाया है कि इस पूरे घटनाक्रम में आरोपी की भाभी ने मदद की. आरोपी की भाभी ने अश्लील वीडियो भी बनाया. सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर जबरन शादी करने का दबाव बनाया।

जानकारी के मुताबिक आरोपी और उसकी भाभी नाबालिग पीड़िता को अपने साथ जबरन बिहार लेकर चले गए. यहां आरोपी की पत्नी ने इसका विरोध किया. पत्नी के विरोध के बाद आरोपी पीड़िता को भिवाड़ी छोड़कर फरार हो गया. पीड़िता के परिजनों ने भिवाड़ी महिला थाने में अपहरण का मामला दर्ज कराया था. दोनों तरफ से दबाव बनता देख आरोपी गुपचुप तरीके से नाबालिग को भिवाड़ी में छोड़कर फरार हो गया।

पीड़िता के पिता द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने पीड़िता को दस्तयाब किया और पूछताछ की. पूछताछ में पीड़िता ने अपने साथ हुए पूरे घटनाक्रम का हवाला दिया और आरोपी की भाभी द्वारा बनाए गए वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने की बात कही. अब महिला थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है. पुलिस ने पीड़िता को गुरुवार को न्यायालय में पेश कर बयान कराए हैं. पुलिस जल्द आरोपी को गिरफ्तार किए जाने की बात कह रही है।

18

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH