रिश्वत के मामले में महिला थाना प्रभारी गिरफ्तार , आरक्षक के जरिये ले रही थी रिश्वत , गिरफ्तार होने के बाद फुट फुट कर रोई

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
रिश्वत के मामले में महिला थाना प्रभारी गिरफ्तार , आरक्षक के जरिये ले रही थी रिश्वत , गिरफ्तार होने के बाद फुट फुट कर रोई
बूंदी ( राजस्थान ) 25 नवम्बर 2021 - बूंदी में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (Anti Corruption Bureau) बारां की टीम ने महिला थाने में कार्रवाई करते हुए एक कांस्टेबल को 7 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुये गिरफ्तार कर लिया. मामले में थाना प्रभारी अंजना नोगिया (Anjana Nogia) की भूमिका सामने आने पर उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया है. रिश्वत की यह राशि दहेज प्रताड़ना के मामले को रफादफा करने की एवज में ली गई थी. गिरफ्तार होने के बाद महिला थाना प्रभारी अंजना नोगिया फूट-फूटकर रोई और चादर से अपना मुंह छिपा लिया।

बारां एसीबी के एएसपी गोपाल सिंह कानावत ने बताया कि बूंदी महिला थाने के कांस्टेबल सुरेश चन्द जाट ने बारां निवासी फरियादी से दहेज प्रताड़ना के मामले में राजीनामा हो जाने पर उसे रिकॉर्ड में लेने तथा मामले को रफादफा करने के लिए 10 रु रिश्वत मांगी थी. उसके बाद फरियादी और कांस्टेबल सुरेश चन्द जाट के बीच 7000 रुपये में सौदा तय हो गया।

इस पर फरियादी ने 18 नंबर को बारां एंटी करप्शन ब्यूरो कार्यालय आकर कांस्टेबल सुरेश चन्द जाट द्वारा रिश्वत मांगे जाने के सबंध में शिकायत दर्ज कराई थी. इसके बाद हरकत में आई ACB की टीम ने 19 नवंबर को शिकायत का सत्यापन करवाया तो वह सही पाई गई. इस पर एसीबी ने बुधवार को ट्रैप की कार्रवाई कर कांस्टेबल सुरेशचन्द जाट को 7000 रुपये की घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

उसके बाद ACB ने आरोपी कांस्टेबल सुरेश चन्द जाट से इस मामले में पूछताछ में की तो पूछताछ में कांस्टेबल ने थाना प्रभारी अंजना नोगिया की सहमति और उनसे बातचीत करने के बाद ही फरियादी से 7000 रुपये की रिश्वत राशि लेने की बात स्वीकारी. पूरे मामले में थाना प्रभारी अंजना नोगिया की भूमिका सामने आने पर ACB ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया।

इसके बाद ACB ने कांस्टेबल के उनियारा स्थित आवास और थाना प्रभारी के कोटा में निजी तथा बूंदी स्थित सरकारी आवास पर सर्च अभियान चलाया. सर्च अभियान में क्या-क्या मिला इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आ पाई है. ASP कानावत ने बताया कि दोनों आरोपियों को गुरुवार को कोटा ACB न्यायालय में पेश किया जायेगा. ACB की कार्रवाई में गिरफ्तार होने के बाद थाना प्रभारी अंजना नोगिया फूट-फूटकर रोई और अपना चेहरा चादर से छिपा लिया।

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH