मेडिकल कॉलेज में कोरोना ब्लास्ट , 66 छात्र निकले कोरोना पॉजिटिव , दो हॉस्टल को किया गया सील

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
मेडिकल कॉलेज में कोरोना ब्लास्ट , 66 छात्र निकले कोरोना पॉजिटिव , दो हॉस्टल को किया गया सील
बैंगलुरू 25 नवम्बर 2021 - कर्नाटक के SDM मेडिकल कॉलेज में 66 छात्र कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. इतने सारे छात्रों का कोरोना का शिकार होना प्रशासन को चिंता में डाल गया है. प्रशासन ने तुरंत एक्शन लेते हुए कॉलेज बिल्डिंग के दो हॉस्टल सील कर दिए हैं. इस कॉलेज में कुल 400 छात्र पढ़ाई कर रहे हैं।

बताया गया है कि जैसे ही कुछ छात्र कोरोना पॉजिटिव पाए गए, मेडिकल कॉलेज द्वारा सभी का कोरोना टेस्ट करने का फैसला लिया गया. अभी तक 300 छात्रों का टेस्ट हो चुका है और इसमें 66 संक्रमित पाए गए हैं. इससे पहले भी कई स्कूल और कॉलेज में कोरोना बम फटा है. पिछले दिनों राजस्थान के उदयपुर में एक स्कूल में 11 छात्र कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. तेलंगाना में भी एक स्कूल में 28 छात्राएं कोरोना का शिकार हो गई थीं. दूसरे कई राज्यों के स्कूल से भी ऐसी ही खबरें देखने सुनने को मिल रही हैं. ओडिशा में भी बच्चों के बीच कोरोना का प्रसार तेज होता दिख रहा है. वहां पर 53 स्कूली छात्र और 22 मेडिकल कॉलेज के छात्र कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

अभी के लिए कोरोना की तीसरी लहर ने दस्तक नहीं दी है, लेकिन बच्चों और छात्रों के बीच यूं कोरोना का तेजी से फैलना अच्छे संकेत नहीं दे रहा है. जब से हर राज्य ने स्कूल-कॉलेज खोलना शुरू किया है, कोरोना मामले बढ़ते दिखे हैं. कुछ एक्सपर्ट का मानना है कि अब बच्चों को भी वैक्सीन लगवा देनी चाहिए. अभी के लिए सरकार द्वारा बनाई गई कमेटी इस पर विचार कर रही है. कहा जा रहा है कि अगले साल जनवरी से बीमार बच्चों को पहले वैक्सीन दी जा सकती है. इसके बाद मार्च से हर बच्चे को टीका लगाना शुरू किया जा सकता है. इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन सरकार द्वारा बनाई गई कमेटी काफी आगे बढ़ गई है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH