छत्तीसगढ़ - सेना के जवान ने शराब दुकान के बाहर जम कर चलाई गोली , लोग जान बचा कर भागे , आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सरगुजा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - सेना के जवान ने शराब दुकान के बाहर जम कर चलाई गोली , लोग जान बचा कर भागे , आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
अंबिकापुर 24 नवंबर 2021 - अंबिकापुर में शादी समारोह में बीच सड़क पर बारातियों के द्वारा अंधाधुंध हवाई फायरिंग किए जाने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि मंगलवार की रात एक बार फिर एक शख्स ने शराब दुकान के बाहर सरेराह 6 राउंड राइफल से हवाई फायरिंग कर क्षेत्र में दहशत फैला दी।

घटना की जानकारी मिलते ही अंबिकापुर के एडिशनल SP सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी शख्स को हिरासत में लेकर उसके पास से एक राइफल और 6 जिंदा कारतूस जप्त कर लिया है।

बताया जा रहा है कि आरोपी शख्स देहरादून केंट में अल्फा कंपनी में लांस हवलदार है मंगलवार की रात गंगापुर शराब दुकान के पास इनोवा कार क्रमांक CG 15 CP 5700 में सवार एक शख्स राइफल के साथ पहुँचा और बीच सड़क पर हवाई फायरिंग कर लोगों के बीच दहशत फैलाने लगा , घटना की जानकारी मिलते ही एडिश्नल SP विवेक शुक्ला और CSP पुष्कर शर्मा पुलिस टीम के साथ  के मौके पर पहुँचे जँहा शराब दुकान के पास सफेद कलर की इनोवा कार में गंगापुर निवासी विकास कुमार यादव नामक शख्श को पुलिस टीम ने रायफल के साथ पकड़ा।

पूछताछ में जानकारी सामने आई कि हवाई फायरिंग करने वाला शख्स 20 कुमाऊँ रेजीमेंट अल्फा कंपनी में लांस हवलदार के पद पर देहरादून केंट में पदस्थ है , और 315 बोर राइफल के साथ मौके पर लोगों को आतंकित करते हुए उसने 6 राउंड हवाई फायरिंग भी की थी।

सेना के जवान विकास की इंनोवा कार से 6 खाली कारतूस एवं 6 नग जिंदा कारतूस भी पुलिस ने जप्त किया है , इस पूरे प्रकरण में अंबिकापुर के गांधीनगर पुलिस ने सरेराह हवाई फायरिंग करने वाले सेना के जवान के खिलाफ 25 , 27 आर्म्स एक्ट के तहत का अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है , साथ ही पुलिस पुलिस ने मौके से 6 नग जिंदा कारतूस और 6 खाली खोखा जप्त किये है।

गांधीनगर थाना प्रभारी अलरीक लकड़ा ने बताया कि आरोपी शख्स से पूछताछ में 20 कुमाऊँ रेजीमेंट अल्फा कंपनी में लांस हवलदार के पद पर देहरादून केंट में पदस्थ होने की बात सामने आई है आरोपी जवान ने बताया है कि वह एक दिन पहले ही छुट्टी पर घर लौटा था फिलहाल पुलिस ने इस पूरे घटनाक्रम में त्वरित कार्रवाई करते हुए सेना के जवान को गिरफ्तार कर लिया है पुलिस इस पूरे प्रकरण में राइफल का लाइसेंस और कारतूस के संबंध में जांच कर रही है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH