निजी स्कूल में कोरोना ब्लास्ट , 11 छात्र पाए गए कोरोना पॉजिटिव , एक हप्ते के लिए स्कूल बंद करने का आदेश जारी

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
निजी स्कूल में कोरोना ब्लास्ट , 11 छात्र पाए गए कोरोना पॉजिटिव , एक हप्ते के लिए स्कूल बंद करने का आदेश जारी
जयपुर 23 नवम्बर 2021 - राजस्थान में स्कूलों के फिर से शुरू होते ही बच्चों में कोरोना संक्रमण के डराने वाले आंकड़े सामने आए हैं. स्कूलों में कोरोना ने अपने पैर पसारना शुरू कर दिया है. जयपुर के जयश्री पेड़ीवाल अंतरराष्ट्रीय स्कूल में एक ही दिन में 11 बच्चे कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, जिसके बाद स्कूल को एक हफ्ते के लिए बंद कर दिया है. इस स्कूल से कुल 185 बच्चों सैंपल लिए गए थे, जिसमें से 11 बच्चे संक्रमित मिले. बच्चों को कोरोना पॉजिटिव आने के साथ ही अभिभावकों की चिंता बढ़ने लगी है।

जयश्री पेड़ीवाल इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ने वाले 11 छात्रों के पॉजिटिव आने के बाद स्कूल प्रबंधन ने कक्षा 6 से 8वीं तक की स्कूल को एक सप्ताह तक बंद करने का फैसला ले लिया है. स्कूल में डे बॉर्डिंग होने के चलते स्कूल के बच्चों की लगातार जांच की जा रही थी. इस दौरान कक्षा 11वीं का एक छात्र पॉजिटिव मिला, जो मूल रूप से मुम्बई का रहने वाला है और अभी कुछ समय पहले ही मुम्बई से छात्र लौटा था. एक अन्य छात्र जो बीकानेर का रहने वाला है उसके भी पॉजिटिव आने की सूचना मिली है, लेकिन स्कूल प्रबंधन द्वारा इसकी पुष्टि अभी तक नहीं की गई है।

कक्षा 6वीं से 12वीं तक की स्कूल बंद करने के साथ ही अब स्कूल प्रबंधन द्वारा ऑनलाइन क्लास शुरू कर दी है. गौरतलब है कि 15 नवम्बर के बाद से अब तक 20 साल की उम्र तक के करीब एक दर्जन बच्चे पॉजिटीव आ चुके हैं, तो वहीं पिछले दिनों एक ढाई साल के बच्चों की कोरोना के मौत भी हो चुकी है. बच्चों में बढ़ता कोरोना का संक्रमण अब अभिभावकों के लिए चिंता का विषय भी बनता जा रहा है।

जयपुर सहित राजस्थान में कोरोना की संख्या लगातार बढ़ रही है. पिछले 2 सप्ताह में 15 से ज्यादा स्कूली बच्चे कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं. स्कूली बच्चों को लेकर शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला (BD Kalla) ने कहा कि कल शिक्षा संकुल में एक उच्चस्तरीय बैठक बुलाई गई है, जिसमें अधिकारियों से चर्चा की जाएगी. साथ में स्वास्थ्य और गृह विभाग के अधिकारियों से भी चर्चा की जाएगी. बैठक में ऑनलाइन और ऑफलाइन क्लासेज संचालन (Offline Classes Conduction) को लेकर भी चर्चा की जाएगी. हालांकि गृह विभाग की गाइडलाइन (Guidelines) के बाद ही स्कूलों को खोला गया है, लेकिन अब स्कूलों में बच्चों में संक्रमण फैल रहा है तो चिंता जाहिर है लेकिन इस पर जल्द ही फैसला लिया जाएगा।

Z

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH