सक्ती पुलिस ने किया बाईक चोर गिरोह का पर्दाफाश , चोरी की बाईक के साथ 02 आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर चाम्पा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
सक्ती पुलिस ने किया बाईक चोर गिरोह का पर्दाफाश , चोरी की बाईक के साथ 02 आरोपी गिरफ्तार
सक्ती 20 नवम्बर 2021 - सक्ती थाने से मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी नारायण प्रसाद सिदार पिता जगतराम सिदार उम्र 45 वर्ष निवासी अमलडीहा ने सक्ती थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 23 जुलाई 2021 को अपने मोटर सायकल विकांत क्रमांक CG 11 AJ 8099 से जनपद कार्यालय सक्ती काम से आया था कि शाम 05.00 बजे मोटर सायकल को गुप्ता होटल के सामने कचहरी चौक के पास खड़ी कर जनपद पंचायत कार्यालय सक्ती चला गया था , पानी गिरने से राजेश राठौर के कार से घर चला गया दिनाँक 24 जुलाई 2021 को सुबह 10.00 बजे के लगभग सक्ती आकर देखा तो गुप्ता होटल के सामने जहां मोटर सायकल खडी किया था वहां मोटर सायकल नहीं था कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया था।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर सक्ती थाने में अपराध कमांक 391/2021 धारा 379 , 34 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया और घटना के संबंध में उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया जिस पर पुलिस अधीक्षक प्रशांत सिंह ठाकुर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा एवं SDOP सक्ती मो. तस्लीम आरिफ द्वारा चोरी की घटना पर लगाम लगाने हेतु त्वरित कार्यवाही करने एवं मुखबीर तैनात कर सूचना संकलन हेतु निर्देशित करने पर क्षेत्र में आसूचना संकलन किया गया।

मुखबीर द्वारा चोरी गये उक्त मोटर सायकल को खरसिया क्षेत्रांतर्गत पटेल ऑटो गैरजे उल्दा के पास होने की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए चोरी गये मोटर सायकल को आरोपियों के कब्जे से जप्त किया गया।आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक नग मोटर सायकल एवं चोरी गये मोटर सायकल जप्त किया गया है। आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही एवं विवेचना सहयोग में निरीक्षक रूपक शर्मा , उप निरीक्षक नवीन पटेल , प्रधान आरक्षक अजय प्रताप कुर्रे , आरक्षक नवधा सिंह का सराहनीय योगदान रहा।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम 

01 - राजू पटेल पिता भरत लाल पटेल उम्र 35 वर्ष निवासी मुडपार थाना खरसिया जिला रायगढ़ (छ.ग.) 

02 - जय चंद पटेल पिता दौलत राम पटेल उम्र 47 वर्ष निवासी छोटे मुडपार थाना खरसिया जिला रायगढ़ (छ.ग.) 

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH