जांजगीर चाम्पा - पंच की हत्या का इन साईड स्टोरी , मीडिया के सामने कबूला गुनाह , कहा अभी चार लोगों की हत्या और करूँगा , भीतर देखे खौफनाक तश्वीर

जांजगीर चाम्पा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा - पंच की हत्या का इन साईड स्टोरी , मीडिया के सामने कबूला गुनाह , कहा अभी चार लोगों की हत्या और करूँगा , भीतर देखे खौफनाक तश्वीर
जांजगीर चाम्पा 20 नवम्बर 2021 -  जांजगीर चाम्पा जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत तुस्मा में दो युवकों ने जमीन विवाद के चलते बीच गांव में पंच की धारदार हथियार से हत्या कर दी। इसके बाद गांव में बनी पानी की टंकी पर चढ़ गए। वहां से हाथ में हथियार लिए युवक ने कहा कि उसी ने मर्डर किया है, क्योंकि उसकी जमीन को जबरदस्ती बिकवाने की कोशिश की गई अभी इसमें शामिल 4 और लोगों को भी मारूंगा।

 सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया है मामला शिवरीनारायण थाना क्षेत्र का है। 

जानकारी के मुताबिक तुस्मा गांव निवासी सहित कुमार केंवट और सुनील कुमार केंवट ने जमीन को लेकर पंच भागवत साहू से विवाद था। आरोप है कि दोनों युवकों ने शनिवार को बीच गांव में धारदार हथियार से भागवत की हत्या कर दी। इसके बाद गांव में बनी पानी की टंकी पर हथियार लेकर चढ़ गए। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची, लेकिन वे उरतने को तैयार नहीं थे। दोनों मीडिया को बुलाने की जिद कर रहे थे।

इस दौरान हाथ में धारदार हथियार लिए एक युवक ने टंकी के ऊपर चढ़कर अपना वीडियो भी बनवाया। इसके बाद मीडिया को ऊपर बुलाया और बात की। कहा कि उनकी जमीन के रुपयों को लेकर दो साल से परेशान कर रहा था। हमारी जमीन पर इमारत भी बन गई, लेकिन हमारा घर नहीं बना। हम साफ दिल के आदमी हैं। आज तक गांव में हमारी एक भी शिकायत नहीं है। 33 लाख रुपए में जमीन बेची थी। बाबू जी का अंगूठा भी लगवा लिया। भागवत साहू के चक्कर काट कर परिवार परेशान हो गया आरोपी सोहित कुमार केवट ने बताया कि पंच भागवत साहू ने उनकी जमीन को किसी के पास फंसा दिया है। उस व्यक्ति ने इनके परिवार की जमीन पर घर भी बना लिया है, मगर इन्हें पैसे नहीं मिले। बार-बार पंच भागवत साहू के चक्कर काट कर इनका परिवार परेशान था। इसकी वजह से इन लोगों ने पंच भागवत साहू की हत्या करने का फैसला किया और आज दोपहर धारदार हथियार से दोनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। 

टीआई रविंद्र अनंत ने बताया कि तुस्मा गांव के पंच भागवत साहू की रक्तरंजित लाश मिली है। दो युवकों सहित कुमार केंवट और सुनील कुमार केंवट ने जमीन विवाद की वजह से वारदात को अंजाम दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी गांव के पानी टंकी में चढ़ गए थे और मीडिया के आने के बाद ही नीचे उतरने की जिद कर रहे थे। मीडिया के सामने ही उन्होंने अपना जुर्म स्वीकार किया है। बताया जा रहा है कि भागवत साहू वार्ड 17 का पंच था और जमीन दलाली का भी काम करता था।
जांजगीर चाम्पा - पंच की हत्या का इन साईड स्टोरी , मीडिया के सामने कबूला गुनाह , कहा अभी चार लोगों की हत्या और करूँगा , भीतर देखे खौफनाक तश्वीर

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH