पूरी गहलोत कैबिनेट दे सकती है इस्तीफा , रविवार को 04 बजे नए मंत्रिमंडल का शपथग्रहण सम्भव

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
पूरी गहलोत कैबिनेट दे सकती है इस्तीफा , रविवार को 04 बजे नए मंत्रिमंडल का शपथग्रहण सम्भव
जयपुर 20 नवम्बर 2021 - राजस्थान में कैबिनेट फेरबदल की सुगबुगाहट तेज हो गई है। कहा जा रहा है कि रविवार को कैबिनेट फेरबदल हो सकता है। इसको लेकर शनिवार शाम को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सभी मंत्रियों की अहम बैठक बुलाई है। समाचार एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि राजभवन में रविवार शाम 4 बजे शपथ ग्रहण हो सकता है। 

चर्चा है कि अशोक गहलोत कैबिनेट के सभी मंत्री इस्तीफा दे सकते हैं और रविवार को नए मंत्रिमंडल का गठन कर दिया जाएगा। नए मंत्रिमंडल में सचिन पायलट समर्थकों को शामिल किया जाएगा। इससे पहले अशोक गहलोत कैबिनेट के तीन वरिष्ठ मंत्री, गोविंद सिंह डोटासरा, हरीश चौधरी और रघु शर्मा पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को अपना इस्तीफा सौंप चुके हैं।

राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र रविवार को जयपुर पहुंच रहे हैं। कहा जा रहा है कि उनके जयपुर लौटने के बाद शाम 4 बजे शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है। राजस्थान के शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा देने वाले गोविंद सिंह डोटासरा ने राज्य मंत्रिमंडल में फेरबदल की अटकलों पर बात की। उन्होंने कहा कि राजस्थान कांग्रेस में कोई खेमेबाजी नहीं है और यह मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का विशेषाधिकार है कि वह कैसे मंत्रिमंडल का पुनर्गठन करते हैं। 

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि राजस्थान कैबिनेट में राजनीतिक नियुक्तियां जल्द ही होंगी। मंत्री पद से अपने इस्तीफे पर गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा, यह सच नहीं है कि मैं अपना इस्तीफा सौंपने से नाखुश हूं। मैं पहले भी अपना इस्तीफा देने की पेशकश कर चुका हूं।

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH