बारिश ने मचाई भारी तबाही , मकान ढहने से 4 बच्चों सहित 9 लोगों की मौत , मुख्यमंत्री ने मुआवजे का किया एलान

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
बारिश ने मचाई भारी तबाही , मकान ढहने से 4 बच्चों सहित 9 लोगों की मौत , मुख्यमंत्री ने मुआवजे का किया एलान
वेल्लोर 19 नवम्बर 2021 - तमिलनाडु में बारिश ने भारी तबाही मचाई है। प्रदेश के वेल्लोर जिले में भारी बारिश की वजह से एक मकान ढह गया, जिसमें चार बच्चों समेत नौ लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक हादसे के वक्त घर के सभी लोग सो रहे थे। इनमें कुछ बचे लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने घटना में मारे गए लोगों के परिवारों को पांच-पांच लाख रुपये के मुआवजा देने का ऐलान किया है। 

आपको बता दें कि तमिलनाडु में उत्तरी जिलों समेत राज्य के कई भागों में बारिश जारी है। हाल ही में चेन्नई और तमिलनाडु के अन्य उत्तरी क्षेत्रों में तेज बारिश से अब तक 14 लोगों की मौत हुई थी। खासकर चेन्नई में बारिश का पानी घर, अस्पताल और स्कूलों तक में घुस आया था। प्रदेश में एक अक्टूबर से शुरू हुए मौजूदा उत्तर-पूर्व मानसून के दौरान अब तक सामान्य से 61 फीसदी अधिक बारिश दर्ज की गई है।

वैसे, मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र आज सुबह तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के बीच के तट को पार कर गया। इससे बारिश से थोड़ी राहत मिल सकती है। आपको बता दें, चेन्नई और आसपास के जिलों में भारी बारिश के मद्देनजर स्थानीय पुलिस, सशस्त्र रिजर्व, तमिलनाडु विशेष पुलिस और होमगार्ड के कुल 75,000 पुलिसकर्मियों को तैयार रखा गया है। 

राहत और बचाव कार्यों के लिए एनडीआरएफ की 11 टीमें और एसडीआरएफ की सात टीमें तैनात की गई थी। तमिलनाडु में 11 टीमों और पुडुचेरी में 2 टीमों को तैनात किया था।

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH