जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने ठुकराया तो आरक्षक ने अपराध की दुनिया में रख दिया कदम , अब पुलिस कर रही है तलाश

जांजगीर चाम्पा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने ठुकराया तो आरक्षक ने अपराध की दुनिया में रख दिया कदम , अब पुलिस कर रही है तलाश
जांजगीर चाम्पा 15 नवम्बर 2021 - जांजगीर चाम्पा जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र के गांव बनाहिल में एक किराना व्यापारी के घर में लूट के इरादे से घुसने की कोशिश करने के प्रयास करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसका दूसरा साथी फरार बताया गया है। पकड़े गए आरोपी ने बताया कि जुए की लत ने उसे लुटेरा बना दिया। यह भी बताया कि वारदात का मास्टर माइंड एक पूर्व सिपाही है। उस सिपाही ने एक तरफा प्यार के चक्कर में अपराध की दुनिया में कदम रखा। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। बता दे की व्यापारी के बेटे की हिम्मत के चलते लुटेरे अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो सके थे।

इस लूट के प्रयास का एक आरोपी गोविंदा टंडन गिरफ्तार हो गया है। पूछताछ में गोविंदा ने बताया कि वह जुआ खेलने का शौकीन है। इसके चलते लाखों रुपए हार चुका है। उसके ऊपर कर्ज भी बहुत लोगों का हो गया। इन सब से छुटकारे के चलते वह अपराधी बन गया और चोरी व लूट करने लगा। वह अपने साथी दुर्गेश पाटले के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देता था। दुर्गेश ही इस बार लूट के प्रयास में हुई वारदात का मास्टर माइंड है। 

गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस को बताया कि दुर्गेश पाटले पहले सकरी बटालियन में पदस्थ था। इस बीच उसे एक लड़की से प्यार हो गया। जब दुर्गेश ने उससे बात की तो लड़की ने इनकार कर दिया। इस पर दुर्गेश इतना भड़क गया कि एक तरफा प्यार के चक्कर में उसने लड़की के घर में आग लगा दी। वह जेल भेज गया और नौकरी से भी सस्पेंड कर दिया गया। जेल से छूटा तो अपराध की दुनिया में आ गया और चोरी के साथ लूटपाट भी करने लगा।

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH