सड़क किनारे खड़े बरातियों को ट्रेलर ने कुचला , हादसे में 04 लोगो की मौके पर ही मौत

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
सड़क किनारे खड़े बरातियों को ट्रेलर ने कुचला , हादसे में 04 लोगो की मौके पर ही मौत
भीलवाड़ा 15 नवम्बर 2021 - राजस्थान के भीलवाड़ा में रविवार शाम करीब छह बजे कुराडिया हाईवे टोल के पास एक ट्रेलर ने चार बारातियों को कुचल दिया। जिसके बाद उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में 4 लोग और घायल हुए हैं।

सूचना मिलने पर जहाजपुर सीओ महावीर शर्मा व हनुमान नगर थाना प्रभारी मोहम्मद इमरान मौके पर पहुंचे। घायल हुए लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया। मृत शवों को ट्रेलर से बाहर निकाला गया। इधर, जहाजपुर विधायक गोपीचन्द मीणा व उपखण्ड अधिकारी दामोदर सिंह भी मौके पर पहुंच गए।
जानकारी के अनुसार, कुराडिया गांव में रहने वाले शंकर लाल मीणा की दो बेटियों की रविवार शाम को शादी होने वाली थी। एक बारात मनोहर गढ़ व दूसरी सरसिया से आई थी। मनोहर गढ़ से आई बारात रोड के किनारे खड़ी थी।

इस दौरान देवली की तरफ से आ रहे ट्रेलर ने पहले टोल के आगे खड़ी एक कार को चपेट में लिया। इसके बाद बारात के स्वागत में खड़े लोगों को कुचलता हुआ झाड़ियों में घुस गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ट्रेलर के पहिए में लोगों के शव फंस गए थे।

इस हादसे में मृतकों की पहचान दिलखुश ऊर्फ नीरज (16), कुलदीप (14), मनोज (18) और राजेन्द्र (18) के रूप में की गई है वही विनोद पुत्र पप्पूराम (17), राहुल पुत्र रामवतार (12), प्रकाश पुत्र राजकुमार मीणा (18) व ट्रेलर चालक राजू पुत्र दयाराम जाट (25) घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए टोंक जिले के देवली सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH