महिला ASI ने युवा नेता पर लगाया 05 साल तक रेप करने और एबॉर्शन कराने का आरोप

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
महिला  ASI ने युवा नेता पर लगाया 05 साल तक रेप करने और एबॉर्शन कराने का आरोप
कैथल 15 नवम्बर 2021 - हरियाणा के जिले कैथल से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक हरियाणा पुलिस की महिला एएसआई ने जेजेपी नेता संदीप गढ़ी पर शादी का झांसा देकर 5 साल तक बलात्कार करने और गर्भवती होने के बाद पत्नी के साथ मिलकर गर्भपात कराने का आरोप लगाया है। महिला एएसआई की शिकायत पर सिटी थाना पुलिस में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने आरोप लगाया है कि 2016 के जनवरी महीने में गांव गढ़ी का रहने वाला जेजेपी नेता संदीप गढ़ी उसे मिला और खुद को कुंवारा बताकर शादी करने की बात कही। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातें बढ़ीं और शादी का झांसा देकर संदीप ने महिला एएसआई को अपना दोस्त बना लिया। आरोप है कि एक दिन संदीप अचानक उसके घर जूस लेकर आया और उसे जूस पिलाकर बेहोश कर दिया। इस दौरान बेहोशी की हालत में संदीप ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए और अश्लील फोटो भी बना लिए, जिसके बाद संदीप पीड़िता को फोटो के जरिए ब्लैकमेल कर उसके साथ बार-बार दुष्कर्म करता रहा।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि इस दौरान जब पीड़िता गर्भवती हो गई तो संदीप ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर उसका गर्भपात करवा दिया और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। संदीप ने पीड़िता को अवैध पिस्तौल दिखाते हुए धमकी दी थी कि वो इससे पहले भी कई पुलिस वालों को चोटें मार चुका है, उसे भी गोली मार देगा।

बता दें कि पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा है कि जेजेपी नेता संदीप गढ़ी एक आपराधिक किस्म का व्यक्ति है, जिसके खिलाफ कई आपराधिक मामले भी दर्ज हैं। फिलहाल, मामले में पुलिस ने दुष्कर्म सहित कई धाराओं में संदीप के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी तक संदीप की गिरफ्तारी नहीं हुई है। सिटी थाना सब इंस्पेक्टर शमशेर सिंह ने का कहना है कि छानबीन की जा रही है जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH