अनियंत्रित हो कर कार खाई में गिरी , हादसे में कार सवार 04 लोगो की मौत एक की हालत गंभीर

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
अनियंत्रित हो कर कार खाई में गिरी , हादसे में कार सवार 04 लोगो की मौत एक की हालत गंभीर
किन्नौर 15 नवम्बर 2021 - हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में रविवार को बड़ा हादसा हो गया. सांगला के बटसेरी में एक कार दुर्घटना का शिकार हो गई. इस घटना में चार लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि कार में पांच लोग सवार थे. जिनमें चार लोगों की मौत हो गई. वहीं एक व्यक्ति घायल हुआ है. उसे इलाज के लिए सांगला के प्रथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है. खबर के मुताबिक सभी कार सवार रोघी से बटसेरी शादी में शामिल होने जा रहे थे. इसी दौरान कार हादसे का शिकार हो गई. इस घटना में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. स्थानीय लोगों की मदद से घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

खबर के मुताबिक रोघी के रहने वाले ड्राइवर रमेश कुमार 4 अन्य लोगों के साथ शादी समारोह में जा रहे थे. वह सांगला से बटसेरी गांव की तरफ जा रहे थे. उसी दौरान ऑल्टो कार आउट ऑफ कंट्रोल हो गई. जिसकी वजह से उनकी कार सड़क से करीब 50 मीटर नीचे लुढ़कती हुई जा गिरी. इस घटना में कार पूरी तरह से डैमेज हो गई. वहीं हादसे में चार लोगों की जान चली गई।

इस घटना में मरने वालों में टापरी के 40 साल के अजय कुमार , 48 साल के किशोरी लाल , 51 साल के जियालला और 49 साल के मदन लाल की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं ड्राइवर रमेश कुमार गंभीर रूप से घायल हुए हैं. उन्हें इलाज के लिए अस्पातल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं. वहीं हादसे के कारण की भी पुलिस जांच कर रही है. हालांकि अब तक इसके कारण का पता नहीं चल सका है।

हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंच गए. जिसके बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया. साथ ही पुलिस को भी इस घटना की खबर दी गई. जिसके बाद पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से शवों को बाहर निकाला. पुलिस फिलहाल हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है. किन्नौर के एसपी रत्न ने बताया कि बटसेरी के पास हुए इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है. अभी तक हादसे की वजह से पता नहीं चल सका है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH