महिला अधिकारी को अश्लील फोटो , मैसेज भेज कर परेशान करने वाला डिप्टी कलेक्टर गिरफ्तार

देश , 11-11-2021 11:58:41 AM
Anil Tamboli
महिला अधिकारी को अश्लील फोटो , मैसेज भेज कर परेशान करने वाला डिप्टी कलेक्टर गिरफ्तार
अहमदाबाद 11 नवम्बर 2021 - गुजरात पुलिस ने एक महिला अधिकारी को अश्लील फोटो पर संदेश भेज कर परेशान करने वाले मोडासा के डिप्टी कलेक्टर मयंक पटेल को मंगलवार शाम गिरफ्तार किया है। आरोपी को सरकारी पद का दुरुपयोग का भी दोषी माना गया है। महिला की लोकेशन का पता लगाकर वह उसका पीछा करता और उसके पारिवारिक व सरकारी काम में भी दखल देने लगा था। 

बुधवार को स्थानीय अदालत ने उसे जमानत पर रिहा कर दिया। पुलिस ने बताया कि डिप्टी कलेक्टर मयंक पटेल मोडासा में नियुक्त है, पुलिस ने उसका मोबाइल फोन जप्त किया है जिसमें आपत्तिजनक अश्लील फोटो, वीडियो और अश्लील चैट बरामद हुई है। आरोपी डिप्टी कलेक्टर पीड़ित महिला अधिकारी को पिछले डेढ़ साल से परेशान कर रहा था। मयंक ने अपने एक सरकारी मोबाइल नंबर के अलावा 8 और सिम ले रखे थे जिनके जरिए वह पीड़िता व उसके पति , पुत्र वह परिवार के अन्य सदस्यों को भी गंदे व अश्लील मैसेज फोटो भेजता था।

उसके मोबाइल नंबर से महिला अधिकारी फोन नहीं उठाती तो वह दूसरे नंबर से अथवा अन्य किसी के मोबाइल से भी फोन वह वीडियो कॉलिंग कर उसे परेशान करता था। पीड़िता ने जब उसका फोन उठाना बंद कर दिया तो उसने उसके पति को फोन कर धमकी भी दी। पीड़ित महिला अधिकारी का यह भी कहना है कि मयंक ने उसके ससुर पति व पुत्र को भी आपत्तिजनक फोटो और मैसेज भेजना शुरू कर दिया था। अपराध शाखा ने आरोपी मयंक पटेल को मोडासा से मंगलवार को गिरफ्तार किया था जिसे स्थानीय अदालत ने 25 हजार रु के मुचलके पर जमानत दे दी।

अपराध शाखा के अनुसार इन दोनों की मुलाकात एक सरकारी कार्यक्रम में करीब पांच साल पहले हुई थी। आरोपी मयंक पटेल खेड़ा जिले के कपड़वंज कस्बे के पास के गांव का है। जब इन दोनों की मुलाकात हुई तब वह उप तहसीलदार था तथा जीपीएससी की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। महिला अधिकारी भी क्लास 2 अधिकारी है 2017 में मयंक डिप्टी कलेक्टर बन गया था। मयंक ने पीड़िता के परिवार के साथ संबंध बनाकर घर आना जाना भी शुरू कर दिया था।

मयंक की दिलचस्पी इस महिला अधिकारी में लगातार बढ़ती गई और वह उसके पारिवारिक व सरकारी कामों में भी दखल देने लगा। पीड़िता का आरोप है कि जब उसने आरोपी मयंक पटेल से बात करना छोड़ दिया तो वह अलग-अलग नंबरों से फोन और वीडियो कॉल करने लगा व इंटरनेट मीडिया के जरिए वे उसे आपत्तिजनक फोटो और वीडियो भेजने लगा।

ताज़ा समाचार

सक्ती के प्रसिद्ध डेंटिस्ट डॉ. आशुतोष कुमार जायसवाल रचा इतिहास, जटिल सर्जरी कर 10 साल के बच्चे को दिया नया जीवन
सक्ती के प्रसिद्ध डेंटिस्ट डॉ. आशुतोष कुमार जायसवाल रचा इतिहास, जटिल सर्जरी कर 10 साल के बच्चे को दिया नया जीवन
छत्तीसगढ़ - खेत मे काम कर रहे किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, एक कि मौत और तीन घायल
छत्तीसगढ़ - खेत मे काम कर रहे किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, एक कि मौत और तीन घायल
छत्तीसगढ़ - आम के बगीचे में जुआ खेलते अभिषेक वर्मा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, देखे सभी के नाम
छत्तीसगढ़ - आम के बगीचे में जुआ खेलते अभिषेक वर्मा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, देखे सभी के नाम
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू
माँ की दूसरी शादी में 06 साल की बेटी बन रही थी बाधा, कलयुगी माँ ने हत्या कर लाश को..
माँ की दूसरी शादी में 06 साल की बेटी बन रही थी बाधा, कलयुगी माँ ने हत्या कर लाश को..
छत्तीसगढ़ - बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, यँहा होगी बम्फर भर्ती
छत्तीसगढ़ - बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, यँहा होगी बम्फर भर्ती
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवार पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर, हादसे में प्रधान आरक्षक की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवार पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर, हादसे में प्रधान आरक्षक की मौत
छत्तीसगढ़ - क्रिकेट सट्टे में करोड़ों रुपये हारने के बाद युवा ब्यवसाई ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - क्रिकेट सट्टे में करोड़ों रुपये हारने के बाद युवा ब्यवसाई ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ - SSP शशिमोहन का खौफ, बड़ा सट्टा खाईवाल जसमीत बग्गा उर्फ गुड्डा सरदार ने किया सरेंडर
छत्तीसगढ़ - SSP शशिमोहन का खौफ, बड़ा सट्टा खाईवाल जसमीत बग्गा उर्फ गुड्डा सरदार ने किया सरेंडर
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH