खाना खाने बैठे थे की मौत बन कर झोपड़ी में घुस गई तेज रफ्तार कार , और हो गया यह बड़ा हादसा

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
खाना खाने बैठे थे की मौत बन कर झोपड़ी में घुस गई तेज रफ्तार कार , और हो गया यह बड़ा हादसा
जोधपुर 09 नवम्बर 2021 - राजस्थान के जोधपुर में मंगलवार सुबह एक खतरनाक हादसा सामने आया। यहां पर एक तेज रफ्तार ऑडी झोपड़ियों में घुस गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 9 लोग घायल हैं। घायलों में दो ही हालत ज्यादा गंभीर है। बताया जाता है कि कार जयपुर की तरफ से आ रही थी। हादसा जोधपुर शहर से लगे हुए एम्स रोड पर हुआ है।  

जानकारी के मुताबिक यह दुर्घटना सुबह करीब 11 बजे हुई। इस वक्त झुग्गी-झोपड़ी में बैठे लोग खाने की तैयारी में जुटे हुए थे। अचानक से तेज रफ्तार कार झोपड़ी में घुसी और देखते ही देखते वहां अफरा-तफरी मच गई। हादसे में एक व्यक्ति की तत्काल मौत हो गई, जबकि नौ लोग घायल हो गए। 

बताया जाता है कि झोपड़ी में घुसने से पहले इस ऑडी कार ने पहले बाइक वाले को टक्कर मारी। इसके बाद इसने एक स्कूटी को भी टक्कर मारी। हादसे में घायल लोगों को एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी फ्लाइट से जोधपुर पहुंचे ही थी। हादसे की सूचना मिलने पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एयरपोर्ट से सीधे ही एम्स पहुंचे और उन्होंने घायलों से मुलाकात की। 

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एम्स के डायरेक्टर संजीव मिश्रा से घायलों के इलाज के संबंध में जानकारी ली। साथ ही उन्हें समुचित उपचार देने के निर्देश दिए। इससे पहले मौके पर पहुंची पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में ले लिया। हादसा किस वजह से हुआ इस बारे में जांच की जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि तेज रफ्तार में हुई टक्कर के बाद ऑडी चालक अपने आप पर नियंत्रण नहीं रख पाया। इसके बाद वह गाड़ी लेकर झुग्गी-झोपड़ी में घुस गया।

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH