तांत्रिक के साथ भागी महिला की लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जाँच में जुटी

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
तांत्रिक के साथ भागी महिला की लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जाँच में जुटी
अलवर 09 नवम्बर 2021 - राजस्थान के अलवर के जंगल में महिला का शव पेड़ पर लटके मिलने के सनसनी फैल गई. दरअसल, महिला घर से एक तांत्रिक के साथ 17 दिन पहले भाग गई थी. परिजन उसे तांत्रिक के चंगुल से छुड़वाकर वापस घर ला रहे थे. रास्ते में महिला शौच जाने के लिए कार से उतरी और कुछ देर बाद पेड़ से लटकी मिली. पुलिस को दी रिपोर्ट में महिला के परिजनों ने कहा था कि कुछ दिन पहले महिला को तंत्र विद्या के जोर से एक व्यक्ति अपने साथ ले गया था, परिजन उसे वापस ला रहे थे, तब यह घटना हुई।

अलवर जिले के रामगढ़ के धनेटा गांव निवासी सुखवीर ने पुलिस को बताया कि 22 अक्टूबर को उसकी बहन नेहा को गोठड़ा गांव से देव कुमार नाम का व्यक्ति तंत्र विद्या से भगा ले गया. 5 नवंबर को दोनों के बारे में पता चला कि वे मोहन गार्डन विकास नगर में हैं. वहां पहुंचे तो नेहा देव के साथ मिल गई. नेहा को कार से उसके गांव वापस धनेटा लेकर आ रहे थे।

उन्होंने बताया कि रात का समय था. किशनगढ़ बास के निकट नेहा ने कहा कि उसे शौच जाना है. वह कार से नीचे उतर गई. थोड़ी देर बाद ही अंधेरा का फायदा उठाकर मौके से गायब हो गई. काफी देर तक तलाशा, लेकिन नहीं मिली. करीब एक घंटे बाद घासोली गांव में एक व्यक्ति ने आवाज लगाई कि पेड़ पर शव लटका हुआ है. उन लोगों ने पास जाकर देखा तो शव नेहा का था. पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाया. पुलिस फिलहाल जांच में लगी है कि महिला ने आत्महत्या की है या यह हत्या है. पुलिस का कहना है कि जल्दी मामले का खुलासा किया जाएगा।

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH