जांजगीर चांपा जिले से बड़ी खबर , फाँसी पर लटकी मिली ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की सचिव अंबिका यादव की लाश

जांजगीर चाम्पा , 09-11-2021 12:39:16 AM
Anil Tamboli
जांजगीर चांपा जिले से बड़ी खबर , फाँसी पर लटकी मिली ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की सचिव अंबिका यादव की लाश
जांजगीर चाम्पा 08 नवम्बर 2021 - जांजगीर चांपा जिले में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अकलतरा ब्लॉक की सचिव अंबिका यादव की फांसी में लटकी लाश घर मे मिली है खबर की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

महिला कांग्रेस नेत्री के मौत के मामले में नैला पुलिस जांच कर रही है, फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है नैला पुलिस अलग-अलग एंगल से जांच कर रही है।

इस मामले में नैला पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि  अकलतरा ब्लाक कांग्रेस कमेटी के सचिव अम्बिका बाई यादव पति सखाराम यादव उम्र 35 वर्ष की लाश फांसी के फंदे से लटकी हुई हालत में उसके परसदा स्थित घर पर मिली है , अम्बिका बाई यादव ने किन परिस्थितियों में मौत को गले लगाया यह भी अनसुलझी पहेली है। 

बताया जा रहा है कि अम्बिका बाई यादव ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अकलतरा के सचिव के हैसियत से कल तिलाई गांव में हुए कांग्रेस की बैठक में शामिल होने गई थी। यह भी जानकारी मिली है कि उनके पति सखाराम यादव रायपुर में कहीं नौकरी करते हैं वो दीपावली पर घर आए थे और उसके बाद लौट गए थे। वहीं पिछले 2 दिनों से उनके दोनो बच्चे भी रिश्तेदारी में घूमने गए हुए हैं और आज सुबह लोगों को अम्बिका बाई के फांसी के फंदे से लटके होने की जानकारी मिली इसके बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

अकलतरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की सचिव अम्बिका बाई घर पर ही किराने का दुकान चलाती थी, वहीं पति रायपुर में काम करते हैं। आज सुबह जब आसपास के मोहल्ले के बच्चे किराना दुकान से सामान लेने पहुंचे तब दस्तक देने के बावजूद दुकान नहीं खुला जिसके बाद बच्चों ने खिड़की से झांक कर देखा तब वहां अम्बिका बाई की लाश पंखे पर फांसी के फंदे से लटकी हुई हालत में नजर आई, जिसके बाद बच्चों ने आसपास के लोगों को बताया और सूचना कोटवार के माध्यम से नैला पुलिस तक पहुंची।
जांजगीर चांपा जिले से बड़ी खबर , फाँसी पर लटकी मिली ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की सचिव अंबिका यादव की लाश

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - IPLमैच में ऑनलाइन सट्टा खेला रहे मंजीत सिंह सहित 06 सटोरिये गिरफ्तार, लाखो रुपये जप्त
छत्तीसगढ़ - IPLमैच में ऑनलाइन सट्टा खेला रहे मंजीत सिंह सहित 06 सटोरिये गिरफ्तार, लाखो रुपये जप्त
छत्तीसगढ़ - पत्नी की हत्या करने के बाद पति ने लगाई फाँसी, वारदात से गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - पत्नी की हत्या करने के बाद पति ने लगाई फाँसी, वारदात से गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ -  जान से मारने की धमकी देकर 13 साल की नाबालिग छात्रा के साथ रेप, प्रेग्नेंट होने पर हुआ खुलासा
छत्तीसगढ़ -  जान से मारने की धमकी देकर 13 साल की नाबालिग छात्रा के साथ रेप, प्रेग्नेंट होने पर हुआ खुलासा
छत्तीसगढ़ - 14 हजार की रिश्वत लेते बाबू शोभा राम देवांगन गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - 14 हजार की रिश्वत लेते बाबू शोभा राम देवांगन गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - अंतरराज्यीय IPL सट्टा नेटवर्क का पर्दाफाश, RUVIBET एप से ऑनलाइन सट्टा खेला रहे 16 सटोरिये गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - अंतरराज्यीय IPL सट्टा नेटवर्क का पर्दाफाश, RUVIBET एप से ऑनलाइन सट्टा खेला रहे 16 सटोरिये गिरफ्तार
सक्ती पुलिस ने बाराती बनकर मारा अंतरजिला जुए के अड्डे पर छापा, लाखो रुपये के साथ 08 बड़े जुआरी गिरफ्तार
सक्ती पुलिस ने बाराती बनकर मारा अंतरजिला जुए के अड्डे पर छापा, लाखो रुपये के साथ 08 बड़े जुआरी गिरफ्तार
प्रधानमंत्री मोदी की सभा मे जेबकतरों का आतंक, 350 से अधिक लोगो का पर्स और मोबाईल पार
प्रधानमंत्री मोदी की सभा मे जेबकतरों का आतंक, 350 से अधिक लोगो का पर्स और मोबाईल पार
छत्तीसगढ़ में बड़ा सड़क हादसा - दो कारो की सीधी टक्कर में 06 लोगो की मौत, 03 की हालत नाजुक
छत्तीसगढ़ में बड़ा सड़क हादसा - दो कारो की सीधी टक्कर में 06 लोगो की मौत, 03 की हालत नाजुक
सक्ती से बड़ी खबर - आदतन बदमाश ओम प्रकाश एक साल के लिए जिला बदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
सक्ती से बड़ी खबर - आदतन बदमाश ओम प्रकाश एक साल के लिए जिला बदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
सक्ती में IPL सटोरियों का तंत्र हुआ मजबूत या फिर पुलिस पड़ी कमजोर, आखिर क्यों इन तक नही पँहुच पा रहे है पुलिस के हाथ..
सक्ती में IPL सटोरियों का तंत्र हुआ मजबूत या फिर पुलिस पड़ी कमजोर, आखिर क्यों इन तक नही पँहुच पा रहे है पुलिस के हाथ..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH