तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी , हादसे में तीन महिलाओं सहित 05 लोगो की मौत

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी , हादसे में तीन महिलाओं सहित 05 लोगो की मौत
जैसलमेर 07 नवम्बर 2021 - राजस्थान के जैसलमेर जिले में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस की ओर से मिली जानकारी के अनुसार हादसा रामगढ़ इलाके में हुआ और सभी तनोट माता मंदिर जा रहे थे। शवों को फिलहाल मोर्चरी में रखवाया गया है।

जानकारी के अनुसार कार काफी तेज रफ्तार में थी जो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई और सड़क किनारे एक गड्ढे में गिर गई। हादसे के बाद वहां पर मौजूद लोगों ने कार में सवार लोगों को निकाला। तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि, दो लोगों को इलाज के लिए रामगढ़ ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कार सवार सभी लोग गंगानगर के रहने वाले थे। फिलहाल रामगढ़ पुलिस घटनास्थल पर मौजूद है और जांच कर रही है। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार हादसा बेहद भयावह था और शवों को वाहन से बाहर निकालने के लिए भी लोगों को खासी मशक्कत करनी पड़ी थी। हादसा रामगढ़ गांव से करीब 20 किलोमीटर दूर हुआ।

पुलिस के अनुसार कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 150 फीट नीचे गड्ढे में जा गिरी। मृतकों की पहचान श्रीगंगानगर निवासी अर्जित (24), अंदू (24), वर्षिका (26), विशाल (32), रिंकू (28) के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि शव मोर्चरी में रखवाए गए हैं और परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनके यहां पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH