जांजगीर चाम्पा जिले से बड़ी खबर , पुलिस पार्टी पर हमला करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर चाम्पा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा जिले से बड़ी खबर , पुलिस पार्टी पर हमला करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार
सक्ती 06 नवम्बर 2021 - SDOP कार्यालय सक्ती से मिली जानकारी के मुताबिक दिनांक 03 नवम्बर 2021 को दिपावली पर्व पर शांति व्यवस्था बनाये रखने चौकी क्षेत्र में पेट्रोलिंग हेतु प्रधान आरक्षक पुष्पेन्द्र कंवर के हमराह में आरक्षक अशोक साहू एवं आरक्षक हरिशंकर जांगडे के साथ में अपनी मोटरसाइकिल होण्डा साईन क्रमांक CG 11 AG 4503 तथा आरक्षक अशोक साहू के मोटरसाइकिल होण्डा साईन क्रमांक CG 11 AV 5329 में रवाना हुए थे।

पेट्रोलिंग के दौरान रात्रि करीब लगभग रात्रि 10.30 से 23.00 बजे ग्राम लिमगांव के जूना तालाब में जुआ रेड कार्यवाही करते समय जुआडियान तीजराम सिदार , मोहरसाय सिदार , राज सिदार एवं लिमगांव के लगभग 15-20 अन्य लोगों द्वारा शासकीय कार्य में ब्यवधान करते गंदी गंदी गाली गलौच करते एवं जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ मुक्का , लात घुसा , लाठी डण्डा एवं पत्थर से पुलिस पार्टी को मारपीट किये तथा मोटरसाइकिल को तोड फोड किये जाने के संबंध में लिखित आवेदन पर से अपराध क्रमांक 357/21धारा 294 , 506बी , 323 , 353 , 332 , 427, 147, 149 भादवि पंजीबद्ध कर घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा के निर्देशन एवं SDOP सक्ती मो. तसलीम आरिफ के मार्गदर्शन में आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी हेतु आदेश प्राप्त होने पर तथा साक्ष्य संकलन कर प्रकरण में धारा 307भादवि जोडी गई है आरोपी 01 तीजराम सिदार उर्फ नानकून पिता धनाराम सिदार उम्र 40 साल, 02 मोहरसाय सिदार उर्फ दऊ पिता सहनी राम उम्र 30 साल, 03 पुनेश्वर सिदार उर्फ भुरू पिता परस राम सिदार उम्र 24 साल, 04 जयवर्धन सिदार उर्फ झसेन पिता रामप्यारे उम्र 30 साल साकिनान लिमगांव सिदार मोहल्ला चौकी अडभार थाना मालखरौदा को पता तलाश करते घेरा बंदी कर गांव पकडे आरोपियों का कृत्य धारा सदर का अपराध घटित करना सबूत पाये जाने से दिनांक 06 नवम्बर 2021 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है और वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की पता साजी की जा रही है। 

उक्त मामले में निरीक्षक कमल किशोर महतो , उप निरीक्षक एस.सी. चौहान , आरक्षक  सेतराम पटेल , फारूख खान , राजेश धीरहे , लक्ष्मीकांत , सदहेव यादव , उमेश सिदार और महिला आरक्षक धरमीन सिदार व थाना मालखरौदा के स्टाफ का योगदान रहा।

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH