सक्ती से बड़ी खबर , नेसनल हायवे से देर रात दो लोगो का किया गया अपहरण , दो आरोपी गिरफ्तार एक फरार
जांजगीर चाम्पा , 24/07/2024 5:03:04 AM
सक्ती 03 नवम्बर 2021 - सक्ती थाने से मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी शेखर पटेल पिता बलराम पटेल उम्र 32 वर्ष निवासी चमरवाह ने सक्ती थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह दिनांक 01 नवम्बर 2021 को अपने गांव के शांति लाल धनवार के साथ अपने मोटर सायकल से जॉजगीर गया था वहां से अपने साथी शांति लाल के साथ वापस आ रहा था जिसे रात लगभग 10 बजे के करीब ग्राम पोरथा मेन रोड पुल के पास सक्ती के समीर बघेल , असलम उर्फ मुन्ना एवं बल्ले वहां खड़े थे जिन्होंने रोक कर मारपीट करने लगे और शेखर पटेल को समीर बघेल ने अपने नीले रंग की स्कूटी में बैठा कर व स्वयं के मोटर सायकल ग्लैमर में बल्ले और असलम खान के द्वारा उसके साथी शांति लाल धनवार को बीच में बैठाकर तीनों मिलकर इन्हें सोसायटी चौक सक्ती के पास ले आये और सभी मिलकर एक राय होकर इन दोनों को गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर मारपीट किये एवं शेखर पटेल के जेब से 24 हजार 500 और शांतिलाल के 01 नग VO 11 मोबाईल कीमत 09 हजार 500 को लूटकर ले गये।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरुद्ध सक्ती थाने अपराध क्रमांक 362 / धारा 341 , 365 , 394 , 294 , 506 , 34 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया और घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।
पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा व SDOP सक्ती मोहम्मद तस्लीम आरिफ खान के द्वारा त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देश देने पर उनके मार्गदर्षन में टीम गठित कर निरीक्षक रूपक शर्मा , उप निरीक्षक नवीन पटेल के नेतृत्व में हमराह स्टाफ द्वारा पतासाजी कर घेराबंदी कर आरोपी समीर बघेल व असलम खान उर्फ मुन्ना को पकडकर पूछताछ करने से अपने साथी बल्ले के साथ मिलकर अपराध घटित करने एवं प्रार्थी एवं उसके साथी से लूटे गये रकम एवं मोबाईल बरामद करा देना बोलने पर आरोपियों का मेमोरेण्डम कथन लिया गया।
आरोपी समीर बघेल से लूट का रकम 5 हजार 500 एवं लूट करने में उपयोग में लाया गया स्कूटी एवं असलम खान से लूट का एक नग VO मोबाईल पेश करने पर जप्त किया गया है प्रकरण के एक आरोपी बल्ले घटना दिनांक से फरार है जिसकी पतासाजी की जा रही है प्रकरण में आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से आरोपी -
01 - समीर बघेल पिता पारस बघेल उम्र 22 वर्ष निवासी वार्ड 04 सक्ती थाना सक्ती जिला जांजगीर चाम्पा
02 - असलम खान उर्फ मुन्ना पिता अब्दुल गफ्फार खान उम्र 21 वर्ष निवासी वार्ड 05 सक्ती थाना सक्ती जिला जांजगीर चाम्पा को दिनांक गिरफ्तार कर 02 अक्टूबर 2021 को विधिवत् गिरफ्तार कर आरोपियों को ज्यूडिशल रिमाण्ड पर भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक रूपक शर्मा थाना प्रभारी सक्ती , उप निरीक्षक नवीन पटेल , प्रधान आरक्षक समय लाल यादव , आरक्षक खगेश्वर साहू , जोगेश राठौर राजेन्द्र कुर्रे , सवेन देवांगन , लेखराम राठिया , की सराहनीय भूमिका रही है।
















