14 साल का मासूम बच्चा जाते जाते 06 लोगो को दे गया नई जिंदगी , पढ़े दिल को छू लेने वाली खबर

देश , 02-11-2021 3:04:39 PM
Anil Tamboli
14 साल का मासूम बच्चा जाते जाते 06 लोगो को दे गया नई जिंदगी , पढ़े दिल को छू लेने वाली खबर
अहमदाबाद 02 नवम्बर 2021 - डायमंड और टेक्सटाइल सिटी, सूरत अब अंग दाता शहर भी बनता जा रहा है. दरअसल, धर्मिक काकड़िया नाम के 14 साल के ब्रेन डेड लड़के के परिवार ने उसके दोनों हाथ, दिल, फेफड़े, लीवर दान किए. इससे छह लोगों को नया जीवन मिल गया. यह देश में सबसे कम उम्र के बच्चे का किया गया अंगदान है.

मुंबई , चेन्नई और अहमदाबाद में हाथों , दिल और फेफड़ों को प्रत्यारोपण किया गया, अंगो को समय पर पहुंचाने के लिए एक ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया. शहर के एनजीओ डोनेट लाइफ के जरिए एक ही दिन में तीन ग्रीन कॉरिडोर बनाने का भी यह पहला मामला है. आंतों के प्रत्यारोपण को लेकर देशभर में अलर्ट किया गया था, लेकिन बी+वी ब्लड ग्रुप का कोई प्राप्तकर्ता नहीं मिला.बताया जा रहा है मृतक लड़के को बुधवार को उल्टी हुई और फिर उसे रक्तचाप हो गया. किरण अस्पताल में सीटी स्कैन से पता चला कि ब्रेन हैमरेज के कारण रक्त के थक्के बन गए हैं.शुक्रवार 29 अक्टूबर को धर्मिक को ब्रेन डेड घोषित कर दिया गया. परिवार के सदस्यों ने सहमति व्यक्त की और अंग दान करने का फैसला किया.अहमदाबाद के सिम्स अस्पताल में जूनागढ़ के 11वीं कक्षा के 14 वर्षीय छात्र में लड़के का दिल प्रत्यारोपित किया गया. एमजीएम चेन्नई में आंध्र प्रदेश के एक 44 वर्षीय व्यक्ति में फेफड़े , अहमदाबाद के जाइडस में पाटन के एक 35 वर्षीय व्यक्ति में लीवर और किरण अस्पताल सूरत में नेत्र प्रत्यारोपण किया गया।

धर्मिक के दोनों हाथों को 105 मिनट में सूरत के किरण अस्पताल से 292 किमी दूर मुंबई के ग्लोबल अस्पताल पहुंचाया गया.गौरतलब है कि हाथों का प्रत्यारोपण 6 से 8 घंटे में नहीं किया जाता तो वे काम करना बंद कर देते हैं. पुणे के एक 32 वर्षीय व्यक्ति में डॉ नीलेश और उनकी टीम द्वारा हाथों का प्रत्यारोपण किया गया. इस शख्स के तीन साल पहले करंट लगने से दोनों हाथ और पैर टूट गए थे।

बता दें कि दक्षिण गुजरात से अब तक 962 अंग दान किए जा चुके हैं, देश में पहला हाथ प्रत्यारोपण 2015 में कोच्चि के अमृता अस्पताल में किया गया था सूरत से किया गया हाथ दान देश का 18वां प्रत्यारोपण है. हालांकि, 14 साल के लड़के के हाथ दान करने का यह पहला मामला है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने 24 घंटे के लिए जारी किया अलर्ट, तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी
छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने 24 घंटे के लिए जारी किया अलर्ट, तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी
आज का राशिफल, दिनांक 21 मार्च 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 21 मार्च 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
सक्ती -  दिव्यांग शिक्षक के हत्या का आरोपी टिमन लाल ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती - दिव्यांग शिक्षक के हत्या का आरोपी टिमन लाल ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - नकली पानी पाउच बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश, 606 बोरी नकली पानी पाउच जप्त
छत्तीसगढ़ - नकली पानी पाउच बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश, 606 बोरी नकली पानी पाउच जप्त
छत्तीसगढ़ - शिक्षा विभाग के बाबू को ACB का डर दिखा कर 01 लाख की रिश्वत मांगने वाले तहसील का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - शिक्षा विभाग के बाबू को ACB का डर दिखा कर 01 लाख की रिश्वत मांगने वाले तहसील का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
प्रधान आरक्षक ने कार्यवाही करने के बदले रेप पीड़िता से की शारीरिक संबंध बनाने की मांग, SSP ने किया सस्पेंड
प्रधान आरक्षक ने कार्यवाही करने के बदले रेप पीड़िता से की शारीरिक संबंध बनाने की मांग, SSP ने किया सस्पेंड
छत्तीसगढ़ - बिना लाइसेंस के चल रहे कोल्ड ड्रिंक फैक्ट्री सील, खाद्य विभाग की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - बिना लाइसेंस के चल रहे कोल्ड ड्रिंक फैक्ट्री सील, खाद्य विभाग की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - प्रेमिका की बेरुखी से परेशान प्रेमी ने खाया जहर, इलाज के दौरन हॉस्पिटल में तोड़ा दम
छत्तीसगढ़ - प्रेमिका की बेरुखी से परेशान प्रेमी ने खाया जहर, इलाज के दौरन हॉस्पिटल में तोड़ा दम
छत्तीसगढ़ सरकार ने इन दो पेड़ो पर लगाया प्रतिबंध, अब नही रोपे जाएंगे इस पेड़ के पौधे
छत्तीसगढ़ सरकार ने इन दो पेड़ो पर लगाया प्रतिबंध, अब नही रोपे जाएंगे इस पेड़ के पौधे
छत्तीसगढ़ - महानदी पुल के नीचे युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - महानदी पुल के नीचे युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH