पति ने अपना महँगा शौक पूरा करने और स्मार्ट फोन खरीदने के लिए नवब्याहता पत्नी को बेच दिया

देश , 24-10-2021 12:44:12 AM
Anil Tamboli
पति ने अपना महँगा शौक पूरा करने और स्मार्ट फोन खरीदने के लिए नवब्याहता पत्नी को बेच दिया
बलांगीर 23 अक्टूबर 2021 - एक तरफ हम हर मुमकिन मंच पर महिलाओं के लिए समान अधिकार और सम्मान की मांग कर रहे हैं, दूसरी तरफ हमारे समाज में कहीं-कहीं इतना पिछड़ापन, गरीबी है कि लड़के 17 साल की उम्र में शादी भी कर रहे हैं और महीने भर में बीवी को बेचकर पैसे भी कमा ले रहे हैं। 

ओडिशा से एक ऐसे ही न्यूली शादी शुदा कपल की कहानी सामने आई है जहां 17 साल की उम्र के पति ने 26 साल की बीवी को एक 55 साल के आदमी को बेच दिया और तो और जब पुलिस लड़की को वापस लाने पहुंची तो जिस गांव में उसे बेचा गया था वहां के लोग पुलिस का इसलिए विरोध करने लगे क्योंकि लड़की को एक लाख से ज्यादा दाम देकर खरीदा गया था।

ओडिशा के बलांगीर जिले में रहने वाले 17 वर्षीय किशोर की शादी इसी साल जुलाई में एक 26 वर्षीय लड़की से हुई थी। अगस्त में ये नवविवाहित जोड़ा काम की तलाश में रायपुर और झांसी होते हुए राजस्थान के बारन जिला पहुंचा जहां किशोर को ईट भट्टी में काम मिल गया। वहीं काम के दौरान उसने इस बुजुर्ग से बातचीत की और अपनी पत्नी को 01 लाख 80 हजार रुपए में बुजुर्ग को बेच दिया। ये पैसे उसने खाने पीने और स्मार्ट फोन खरीदने में खर्च कर किए। 

पत्नी को बेचकर किशोर वापस अपने गांव लौट कर आ गया उसके लौटने के बाद जब लड़की के परिवार वालों ने उससे लड़की के बारे में पूछा तो उसने सबको ये बताया कि वो उसे छोड़कर चली गई। हालांकि किशोर की इस बात पर लड़की के परिवार वालों को भरोसा नहीं हुआ और उन्होंने अपने नजदीकी बेलपड़ा थाना में इसकी  शिकायत दर्ज कराई। पूछताछ में और लड़के के फोन के डिटेल्स देखने के बाद पुलिस पूरा मामला समझ गई और लड़के ने अपना गुनाह भी कबूल लिया। 

हालांकि इस बारे में सारी जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला को लाने के उद्देश्य से बालांगीर से पुलिस की टीम राजस्थान पहुंची तो स्थानीय लोग महिला को वापस लाने नहीं दे रहे थे क्योंकि उन्होंने महिला को खरीदने के लिए इतने अधिक पैसे खर्च किए थे। पुलिस के अधिकारियों के अनुसार टीम को महिला को वापस लाने में काफी दिक्कत हुई। किशोर को कम उम्र की वजह से जुवेनाइल कोर्ट में प्रस्तुत किया गया था। फिलहाल उसे सुधार गृह भेज दिया गया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती के प्रसिद्ध डेंटिस्ट डॉ. आशुतोष कुमार जायसवाल रचा इतिहास, जटिल सर्जरी कर 10 साल के बच्चे को दिया नया जीवन
सक्ती के प्रसिद्ध डेंटिस्ट डॉ. आशुतोष कुमार जायसवाल रचा इतिहास, जटिल सर्जरी कर 10 साल के बच्चे को दिया नया जीवन
छत्तीसगढ़ - खेत मे काम कर रहे किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, एक कि मौत और तीन घायल
छत्तीसगढ़ - खेत मे काम कर रहे किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, एक कि मौत और तीन घायल
छत्तीसगढ़ - आम के बगीचे में जुआ खेलते अभिषेक वर्मा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, देखे सभी के नाम
छत्तीसगढ़ - आम के बगीचे में जुआ खेलते अभिषेक वर्मा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, देखे सभी के नाम
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू
माँ की दूसरी शादी में 06 साल की बेटी बन रही थी बाधा, कलयुगी माँ ने हत्या कर लाश को..
माँ की दूसरी शादी में 06 साल की बेटी बन रही थी बाधा, कलयुगी माँ ने हत्या कर लाश को..
छत्तीसगढ़ - बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, यँहा होगी बम्फर भर्ती
छत्तीसगढ़ - बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, यँहा होगी बम्फर भर्ती
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवार पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर, हादसे में प्रधान आरक्षक की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवार पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर, हादसे में प्रधान आरक्षक की मौत
छत्तीसगढ़ - क्रिकेट सट्टे में करोड़ों रुपये हारने के बाद युवा ब्यवसाई ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - क्रिकेट सट्टे में करोड़ों रुपये हारने के बाद युवा ब्यवसाई ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ - SSP शशिमोहन का खौफ, बड़ा सट्टा खाईवाल जसमीत बग्गा उर्फ गुड्डा सरदार ने किया सरेंडर
छत्तीसगढ़ - SSP शशिमोहन का खौफ, बड़ा सट्टा खाईवाल जसमीत बग्गा उर्फ गुड्डा सरदार ने किया सरेंडर
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH