बड़ा सड़क हादसा , कार और ट्रक की टक्कर में एक ही परिवार के 08 लोगो की मौके पर ही मौत

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
बड़ा सड़क हादसा , कार और ट्रक की टक्कर में एक ही परिवार के 08 लोगो की मौके पर ही मौत
बहादुरगढ़ 22 अक्टूबर 2021 - हरियाणा के झज्जर जिले में बहादुरगढ़ में बड़ा सड़क हादसा हुआ है. इस भीषण सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई है वहीं एक बच्चा घायल है. जबकि मृतकों में एक बच्चा और तीन महिलाएं शामिल हैं. वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

जानकारी के अनुसार, बहादुरगढ़ के बादली और फरुखनगर के बीच केएमपी एक्सप्रेसवे हाईवे (KMP Expressway Highway)  पर यह हादसा हुआ है. अर्टिगा कार में सवार लोग गुड़गांव की तरफ जा रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने गाड़ी में पीछे से टक्कर मार दी, इससे आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. पुलिस ने शवों की पहचान और पोस्टमार्टम के लिए बहादुरगढ़ के सामान्य अस्पताल भिजवाया है.  मौके पर पहुंचे जाच पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसे में आठ लोगों की मौत हुई है. फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है. हादसे के पड़ताल में पुलिस जुटी हुई है. घायल बच्चे का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, केएमपी एक्सप्रेसवे हाईवे पर हादसे में मारे गए लोग यूपी के फिरोजाबाद के रहने वाले थे. फिरोजाबाद के नगला अनूप गांव के लोग गोगा मेड़ी से वापस घर जा रहे जा रहे थे. बताया जा रहा है कि सभी मृतक एक ही परीवार से हैं.किराये की अर्टिगा गाड़ी में कुल ग्यारह लोग सवार थे. घटना के दौरान गाड़ी रुकी हुई थी और कुछ लोग टॉयलेट के लिए उतरे थे. फिलहाल गाड़ी का ड्राइवर, एक महिला और एक बच्ची की जान बच पाई है और बाकी आठ लोगों की मौत हो गई है.

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH