ईद मिलादुन्नबी पर्व के लिए जांजगीर चाम्पा कलेक्टर ने जारी किया संशोधित आदेश

जांजगीर चाम्पा , 19-10-2021 2:31:56 AM
Anil Tamboli
ईद मिलादुन्नबी पर्व के लिए जांजगीर चाम्पा कलेक्टर ने जारी किया संशोधित आदेश
जांजगीर चांपा 18 अक्टूबर 2021 - जिला दंडाधिकारी श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम एवं आमजनो की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ईद मिलादुन्नबी पर्व हेतु संशोधित आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार कोरोना वायरस (कोविड-19) का प्रकोप आज भी निरंतर जारी है। छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड द्वारा जारी पत्र के मद्देनजर जिला दंडाधिकारी जांजगीर-चांपा द्वारा ईद मिलादुन्नबी पर्व के संबंध में निम्नानुसार आदेश प्रसारित किया गया है - 
     
ईद मिलादुन्नबी पर्व के दौरान किसी भी प्रकार का जुलूस, सभा, रैली, प्रभात फेरी या बाईक रैली निकालने की अनुमति नही होगी। मस्जिदों में तकरीर, परचम कुसाई की अनुमति होगी। कार्यक्रम का आयोजन ऐसे स्थान में किया जाये जिससे सार्वजनिक निस्तार बाधित न हो।
     
ईद मिलादुन्नबी पर्व के दौरान किसी भी प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम (जलसा) के आयोजन की अनुमति नहीं होगी। पर्व की समस्त कार्यवाही प्रातः 9 बजे तक सम्पन्न कर ली जाये। शासकीय संपत्ति जैसे बिजली का खंभा, कार्यालय आदि तथा रोड क्रास करते हुए झंडा, तोरण लगाने की अनुमति नहीं होगी। 
     
ईद मिलादुन्नबी पर्व में सम्मिलित होने वाले व्यक्तियों को मास्क पहनना, समय-समय पर हैण्ड सैनेटाइज़र का उपयोग करना, फिजिकल डिस्टेसिंग एवं सोशल डिस्टेसिंग अर्थात व्यक्तियों के मध्य कम से कम दो मीटर/06 फीट की दूरी रखना अनिवार्य होगा। पर्व में सम्मिलित होने वाले समस्त व्यक्तियों के संबंध में एक रजिस्टर संधारित किया जायेगा, जिसमें उपस्थित होने वाले सभी व्यक्तियों के नाम, पता, मोबाइल नंबर दर्ज किया जायेगा ताकि उनमें से कोई भी व्यक्ति कोरोना संक्रमित होने पर कांन्टेक्ट ट्रेसिंग किया जा सके। 
     
ईद मिलादुन्नबी पर्व में सम्मिलित होने वाले समस्त व्यक्तियों को भारत सरकार, राज्य शासन एवं जिला प्रशासन द्वारा कोरोना वायरस के नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु जारी समस्त निर्देशों का पालन करना होगा। आयोजन के दौरान यातायात नियमों का पालन किया जाये। किसी भी प्रकार का यातायात बाधित न हो यह सुनिश्चित किया जाये। पर्व के दौरान किसी भी प्रकार के अस्त्र-शस्त्र का प्रयोग प्रतिबंधित रहेगा। पर्व के दौरान ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग माननीय सर्वाेच्च न्यायालय के द्वारा जारी मार्गदर्श निर्देशों के अनुरूप किया जायें। 
     
जारी आदेश/निर्देशों के उल्लंघन करने पर एपीडेमिक डिसिज एक्ट, आपदा प्रबंधन अधिनियम एवं विधि अनुकूल अन्य धाराओं के तहत कार्यवाही की जायेगी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - IPLमैच में ऑनलाइन सट्टा खेला रहे मंजीत सिंह सहित 06 सटोरिये गिरफ्तार, लाखो रुपये जप्त
छत्तीसगढ़ - IPLमैच में ऑनलाइन सट्टा खेला रहे मंजीत सिंह सहित 06 सटोरिये गिरफ्तार, लाखो रुपये जप्त
छत्तीसगढ़ - पत्नी की हत्या करने के बाद पति ने लगाई फाँसी, वारदात से गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - पत्नी की हत्या करने के बाद पति ने लगाई फाँसी, वारदात से गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ -  जान से मारने की धमकी देकर 13 साल की नाबालिग छात्रा के साथ रेप, प्रेग्नेंट होने पर हुआ खुलासा
छत्तीसगढ़ -  जान से मारने की धमकी देकर 13 साल की नाबालिग छात्रा के साथ रेप, प्रेग्नेंट होने पर हुआ खुलासा
छत्तीसगढ़ - 14 हजार की रिश्वत लेते बाबू शोभा राम देवांगन गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - 14 हजार की रिश्वत लेते बाबू शोभा राम देवांगन गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - अंतरराज्यीय IPL सट्टा नेटवर्क का पर्दाफाश, RUVIBET एप से ऑनलाइन सट्टा खेला रहे 16 सटोरिये गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - अंतरराज्यीय IPL सट्टा नेटवर्क का पर्दाफाश, RUVIBET एप से ऑनलाइन सट्टा खेला रहे 16 सटोरिये गिरफ्तार
सक्ती पुलिस ने बाराती बनकर मारा अंतरजिला जुए के अड्डे पर छापा, लाखो रुपये के साथ 08 बड़े जुआरी गिरफ्तार
सक्ती पुलिस ने बाराती बनकर मारा अंतरजिला जुए के अड्डे पर छापा, लाखो रुपये के साथ 08 बड़े जुआरी गिरफ्तार
प्रधानमंत्री मोदी की सभा मे जेबकतरों का आतंक, 350 से अधिक लोगो का पर्स और मोबाईल पार
प्रधानमंत्री मोदी की सभा मे जेबकतरों का आतंक, 350 से अधिक लोगो का पर्स और मोबाईल पार
छत्तीसगढ़ में बड़ा सड़क हादसा - दो कारो की सीधी टक्कर में 06 लोगो की मौत, 03 की हालत नाजुक
छत्तीसगढ़ में बड़ा सड़क हादसा - दो कारो की सीधी टक्कर में 06 लोगो की मौत, 03 की हालत नाजुक
सक्ती से बड़ी खबर - आदतन बदमाश ओम प्रकाश एक साल के लिए जिला बदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
सक्ती से बड़ी खबर - आदतन बदमाश ओम प्रकाश एक साल के लिए जिला बदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
सक्ती में IPL सटोरियों का तंत्र हुआ मजबूत या फिर पुलिस पड़ी कमजोर, आखिर क्यों इन तक नही पँहुच पा रहे है पुलिस के हाथ..
सक्ती में IPL सटोरियों का तंत्र हुआ मजबूत या फिर पुलिस पड़ी कमजोर, आखिर क्यों इन तक नही पँहुच पा रहे है पुलिस के हाथ..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH