11 साल की छात्रा से रेप , हेड मास्टर सहित 02 महिला शिक्षक गिरफ्तार , पूरे स्कूल का स्टाफ सस्पेंड

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
11 साल की छात्रा से रेप , हेड मास्टर सहित 02 महिला शिक्षक गिरफ्तार , पूरे स्कूल का स्टाफ सस्पेंड
झुंझुनू 17 अक्टूबर 2021 - झुंझुनू के सिंघाना थाना इलाके में स्थित स्कूल में 11 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म मामले में शनिवार को दो महिला शिक्षक को भी गिरफ्तार किया गया है , मामले के मुख्य आरोपी हेडमास्टर अलवर निवासी केशव यादव को पुलिस शुक्रवार को ही गिरफ्तार कर चुकी है। 

सिंघाना थानाधिकारी भजना राम ने बताया कि मामले की जांच में आरोपी हेडमास्टर से और बच्ची के घर जाकर पूछताछ की तो चौंकाने वाली बात सामने आई। बच्ची ने बताया कि 9 अक्टूबर को स्कूल में ही पढ़ाने वाली दो महिला टीचर सुनीला और सुमित्रा उसके घर आई थी। दोनों महिला टीचरों ने बातों बातों में ही बच्ची का मोबाइल लिया। उसमें से हेडमास्टर से बच्ची की चैट और अश्लील फोटो को डिलीट कर दिया। उसके बाद दोनों महिला टीचर चली गईं।

थानाधिकारी भजना राम ने बताया कि पुलिस अब तक मान रही थी कि बच्ची के मोबाइल से चैट और अश्लील फोटो आरोपी हेडमास्टर ने डिलीट कर सबूत मिटाये थे। जब बच्ची से पुलिस ने घटना के बारे में पूछा तो स्कूल की दोनों महिला टीचरों के नाम सामने आए। दोनों महिला टीचर के नाम सामने आने के बाद पुलिस ने सूरजगढ़ थाना इलाके के स्वामी सेही गांव से सुनीला 30 और सिंघाना थाना इलाके के गाडा खेड़ा गांव से सुमित्रा 51 को गिरफ्तार किया है।

थानाधिकारी भजना राम ने बताया कि अब तक की जांच और महिला टीचरों से प्रारंभिक पूछताछ में कई बातें सामने आईं। दोनों महिला टीचरों ने 5 अक्टूबर को बच्ची के साथ हुई घटना के बाद स्कूल के बच्चों से सुना कि हेडमास्टर केशव यादव बच्ची को अश्लील मेसेज भेजता है। इसके बाद स्कूल की बदनामी के डर से और हेडमास्टर को बचाने की नियत से दोनों महिला टीचर 9 अक्टूबर को सुबह ही बच्ची के घर पहुंची। बच्ची का मोबाइल लेकर हेडमास्टर से बच्ची की चैट और अश्लील फोटो को डिलीट कर मोबाइल को फॉर्मेट कर दिया।

घटना के बाद प्रशासन ने एक्शन लिया और कलेक्टर के आदेश के बाद स्कूल के पूरे स्टाफ को सस्पेंड कर दिया हैं। स्कूल में 4 महिला और 2 पुरुष टीचर समेत 6 लोगों का स्टाफ था। दो महिला टीचर पिछले दो महीने से अनुपस्थित चल रही थीं। गिरफ्तार टीचर सुमित्रा को विधवा कोटे में नौकरी मिली थी।

शनिवार को जिला कलेक्टर उमरदीन खान और एसपी मनीष त्रिपाठी बच्ची के स्कूल पहुंचे। वहां आवश्यक जानकारी प्राप्त की। जिला कलेक्टर और एसपी पीड़िता के घर भी पहुंचे और उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने बच्ची के परिवार से घटना के बारे में जानकारी ली।

कलेक्टर और एसपी ने बच्ची के परिवार को राज्य सरकार और जिला प्रशासन द्वारा हर संभव मदद का आश्वासन दिया है जिला कलेक्टर ने कहा कि पीड़िता को सरकार की ओर से देय लाभ में त्वरित कार्रवाई करते हुए जल्द से जल्द लाभ दिलाया जाएगा।

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH