भारी बारिश ने मचाई तबाही , 18 लोगो की मौत की खबर , NDRF की 11 टीम तैनात

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
भारी बारिश ने मचाई तबाही , 18 लोगो की मौत की खबर , NDRF की 11 टीम तैनात
केरल 18 अक्टूबर 2021 - केरल में बारिश ने भारी तबाही मचाई है। अब तक 18 लोगों के मारे जाने और दर्जनों के घायल होने की सूचना है। भूस्खलन के कारण भी मौतें हुई हैं। एक दर्जन लोग लापता हो गए हैं।पलक्कड़ के चुलियार और त्रिशूर जिले के पीची के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। 

मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, पठानमथिट्टा, त्रिशूर और मलप्पुरम जिलों में एनडीआरएफ की एक-एक टीम पहले ही तैनात की जा चुकी है। केरल सरकार की मांग पर बाढ़ से पैदा हुए हालात से निपटने के लिए सुरक्षा बल प्रभावित इलाकों में पहुंच गए हैं। मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने मौजूदा स्थिति को गंभीर बताया है। मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के आधार पर यह भी संभावना जताई गई है कि अभी स्थिति और नहीं बिगड़ेगी।

अत्यधिक बारिश से बने हालात में कई लोगों के घायल होने की खबर है। निचले इलाकों में रहने वाले सैकड़ों लोगों को अपना घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ा। राज्य के दक्षिणी हिस्से में कई जिलों में बने बांध पूरी तरह भरने के करीब हैं। निर्धारित क्षमता से अधिक पानी होने पर इनके दरवाजे खोलने पड़ सकते हैं। इससे स्थिति और खराब होने की संभावना है। राज्य सरकार ने एक बड़े इलाके में बाढ़ की आशंका को भांपते हुए सुरक्षा बलों की मदद मांगी है। राज्य में कई ऐसे पहाड़ी इलाके हैं जहां बाढ़ की स्थिति में उनका जमीनी संपर्क बाकी दुनिया से कट जाएगा।

कोट्टायम, इडुक्की और पथानामथिट्टा जिले सबसे खराब हैं। इडुक्की में अधिकतम 24 सेंटीमीटर बारिश हुई है। इन सबसे बुरी तरह प्रभावित जिलों की स्थिति लगभग वैसी ही है जैसी 2018 की बाढ़ के दौरान थी।

पिछले अनुभवों के आधार पर प्रशासन ने बचाव के इंतजाम किए हैं और फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है. प्रशासन के दावों के उलट कई इलाकों में बचाव दल और राहत सामग्री नहीं मिलने की खबरें आ रही हैं. अधिकारियों के मुताबिक, सेना, वायुसेना और नौसेना के बचाव दल कोट्टायम और इडुक्की ग्रामीण इलाकों के लिए रवाना हो गए हैं। जल्द ही प्रभावित लोगों को राहत मिलेगी। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल NDRF की 11 टीमों को भी प्रभावित इलाकों में भेजा गया है।
भारी बारिश ने मचाई तबाही , 18 लोगो की मौत की खबर , NDRF की 11 टीम तैनात

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH