दोस्तों ने फोन कर युवती को मिलने बुलाया , फिर अपहरण कर खेत में किया गैंगरेप

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
दोस्तों ने फोन कर युवती को मिलने बुलाया , फिर अपहरण कर खेत में किया गैंगरेप
जींद 17 अक्टूबर 2021 - हरियाणा के जींद जिले में सदर थाना क्षेत्र के गांव से युवती का अपहरण कर खेतों में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। सदर थाना पुलिस ने पीड़ित युवती की शिकायत पर गांव के ही दो युवकों के खिलाफ अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है।

सदर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली पीड़ित युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गत 29 सितंबर की शाम को गांव के ही दो युवकों विनोद और राजेश ने उसे फोन कर एक स्कूल के पास मिलने के लिए बुलाया। जब वह वहां पर पहुंची तो दोनों बाइक लेकर वहां खडे़ हुए थे। दोनों ने जबर्दस्ती उसे बाइक पर बिठा लिया और खेतों में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा कि उसे घटना के बारे में किसी को बताने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी गई। बाद में दोनों आरोपी युवक उसे स्कूल के पास ही छोड़कर फरार हो गए। सदर थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर विनोद तथा राजेश के खिलाफ अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने तथा पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

घटना के बाद से दोनों आरोपी फरार हैं। पुलिस का कहना है कि पीड़िता और आरोपी पहले से एक-दूसरे को जानते थे। मामले की जांच की जा रही है और दोनों आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना

सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..

छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत

छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..

छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..

छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..

छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH