बाराद्वार में अब कोरोना के बाद डायरिया का प्रकोप , प्रसासन आया हरकत में दिए आवश्यक कार्यवाही के निर्देश

जांजगीर चाम्पा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
बाराद्वार में अब कोरोना के बाद डायरिया का प्रकोप , प्रसासन आया हरकत में दिए आवश्यक कार्यवाही के निर्देश
जांजगीर चांपा 16 अक्टूबर 2021 - कलेक्टर जितेंद्र कुमार शुक्ला के निर्देश पर नगर पंचायत नया बाराद्वार के दो वार्डों में डायरिया पीड़ितों की पहचान होने पर सीएमएचओ डॉ एस आर बंजारे और एसडीएम सक्ती  सुश्री रेना ज़मील द्वारा आज इन वार्डों का सघन निरीक्षण किया गया। उनके द्वारा डायरिया के कारणों व पीड़ित लोगों के उपचार के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए। 

 सीएमएचओ डॉ. बंजारे ने बताया कि 15 और 16 अक्टूबर को मितानिनों द्वारा प्रभावित वार्डों का सर्वे किया गया है। जहां 15 अक्टूबर को 17 और 16 अक्टूबर को दो लोगों में डायरिया के लक्षण दिखने पर उन्हें आवश्यक दवाइयां दी गई। 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि बाराद्वार में स्थिति नियंत्रण में है। दो मरीजों को चिकित्सकों की निगरानी में उपचार के लिए भर्ती किया गया है। शेष मरीजों  में सामान्य लक्षण होने के कारण उन्हें दवाइयां दी गई है। मितिनिनों द्वारा लगातार वार्डों का सर्वे किया जा रहा है साथ ही  क्लोरीन सहित अन्य आवश्यक दवाइयां भी निःशुल्क वितरित की जा रहीं हैं और लक्षण उपचार एवं सावधानी के बारे में प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।
डॉ बंजारे ने बताया कि डायरिया मुख्यतः दूषित पानी के सेवन के कारण  होता है। इसके मद्देनजर नगर पंचायत द्वारा पेयजल व्यवस्था की बिछाए गए पुराने पाइपलाइन को बदलने के निर्देश दिए गए हैं।

CMHO ने आम जनता से अपील की है कि डायरिया के सामान्य लक्षण पाए जाने पर तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र अथवा योग्य डॉक्टर से उपचार करवाएं। पानी उबालकर उपयोग करें।  क्लोरीन की टेबलेट निःशुल्क वितरित की जा रहीं है इसे पीने के पानी में मिलाकर उपयोग करें। सामान्य लक्षणों को अनदेखा न करें। ज्यादा विलंब होने से स्थिति बिगड़ सकती है। सभी शासकीय स्वास्थ्य केंद्रों में उपचार की निःशुल्क व्यवस्था की गई है। एसडीएम सक्ती ने नगर पंचायत के सीएमओ को नियमित सफाई और शुद्ध पेयजल की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बंजारे ने बताया कि बाराद्वार में आज डायरिया के केवल दो मरीज ही मिले हैं , लेकिन एहतियात बरतने बरतने और अपरिहार्य स्थिति से निपटने प्रभावित वार्डों में तीन 108 एंबुलेंस तैनात कर दिया गया है ताकि जरूरत पड़ने पर इनका उपयोग किया जा सके और मरीज़ का तत्काल इलाज़ किया जा सके।
बाराद्वार में अब कोरोना के बाद डायरिया का प्रकोप , प्रसासन आया हरकत में दिए आवश्यक कार्यवाही के निर्देश

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH