पत्नी ने प्रेमी के साथ मिल की पति की हत्या , हार्टअटैक बताकर कर दिया अंतिम संस्कार क्राइम ब्रांच ने किया मामले का पर्दाफाश

देश , 16-10-2021 9:52:23 AM
Anil Tamboli
पत्नी ने प्रेमी के साथ मिल की पति की हत्या , हार्टअटैक बताकर कर दिया अंतिम संस्कार क्राइम ब्रांच ने किया मामले का पर्दाफाश
अहमदाबाद 16 अक्टूबर 2021 - अहमदाबाद.में प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करने और फिर हार्टअटैक आया होने की बात कहकर अंतिम संस्कार कर देने का चौंकाने वाला खुलासा क्राइम ब्रांच ने किया है। हत्या के दो महीने बाद क्राइम ब्रांच ने पर्दाफाश करते हुए आरोपी पत्नी दीप्ति पटेल (35) और उसके प्रेमी सौरभ सुथार (33) को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया।

क्राइम ब्रांच के अनुसार रामोल वस्त्राल रोड स्थित मंगलज्योत सोसायटी निवासी बिपिनचंद्र पटेल की 20 अगस्त 2021 को एलजी अस्पताल में मौत हो गई थी। बिपिनचंद्र की पत्नी ने सगे संबंधियों और चिकित्सकों को बताया था कि बिपिनचंद्र को हार्टअटैक आने पर अस्पताल लाया गया था जँहा उसकी मौत हो गई उसके बाद बिपिनचंद्र का शव मिलने पर उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

कुछ समय के बाद पुलिस को खबर मिली कि बिपिन चंद्र की मौत हार्टअटैक आने से नहीं हुई बल्कि उसकी हत्या की गई है। हत्या बिपिनचंद्र की पत्नी दीप्ति ने ही पड़ोस में रहने वाले उसके प्रेमी सौरभ सुथार के साथ मिल कर की है। हत्या में नींद की गोलियों का उपयोग भी किया गया है। जिससे क्राइम ब्रांच ने इस मामले में जांच की तो पता चला कि सौरभ के साथ दीप्ति पटेल के 2018 से प्रेम संबंध थे।

दीप्ति और सौरभ के प्रेम संबंध के बारे में बिपिन चंद्र को पांच महीने पहले पता चल गया था, जिससे उसने दोनों को फटकार लगाई थी। दोनों मिल नहीं पा रहे थे जिससे दोनों ने बिपिन की हत्या की योजना बनाई। सौरभ ने उसके साथ काम करने वाले जतिन पंड्या से कहा कि उसे रात में नींद नहीं आती है ऐसा कहकर उसने उससे नींद की 10 गोलियां प्राप्त कीं। 

जतिन की पत्नी महेमदाबाद के एक अस्पताल में नर्स है इन गोलियों को सौरभ ने दीप्ति को दे दिया। दीप्ति ने 19 अगस्त 2021 की रात को नींद की गोलियां दूध में मिलाकर बिपिन को दे दीं। जिससे वह सो गया। उसके दीप्ति ने सौरभ के साथ मिलकर मुंह दबाकर बिपिन की हत्या कर दी। 20 अगस्त की सुबह 108 एंबुलेंस बुलाकर हार्टअटैक आया होने की बात कहते हुए एल जी अस्पताल ले गए थे।

पति की हत्या के बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं है ऐसा मानकर दीप्ति और सौरभ ने बेरोकटोक मिलना शुरू कर दिया था। इस बीच क्राइम ब्रांच लगातार जांच में जुटी थी और सबूत जुटा रही थी। क्राइम ब्रांच ने सौरभ के सहकर्मी जतिन और उसकी पत्नी से पूछताछ की। कुछ सबूत हाथ लगते ही सौरभ और दीप्ति को भी हिरासत में ले लिया। फिर पूछताछ की तो दोनों ने गुनाह कबूल कर लिया। इस संबंध में बिपिन के भाई राकेश पटेल की शिकायत लेकर रामोल थाने में हत्या कामामला दर्ज किया है दोनों को रामोल पुलिस को सौंपा जाएगा।

ताज़ा समाचार

सक्ती -  दिव्यांग शिक्षक के हत्या का आरोपी टिमन लाल ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती - दिव्यांग शिक्षक के हत्या का आरोपी टिमन लाल ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - नकली पानी पाउच बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश, 606 बोरी नकली पानी पाउच जप्त
छत्तीसगढ़ - नकली पानी पाउच बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश, 606 बोरी नकली पानी पाउच जप्त
छत्तीसगढ़ - शिक्षा विभाग के बाबू को ACB का डर दिखा कर 01 लाख की रिश्वत मांगने वाले तहसील का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - शिक्षा विभाग के बाबू को ACB का डर दिखा कर 01 लाख की रिश्वत मांगने वाले तहसील का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
प्रधान आरक्षक ने कार्यवाही करने के बदले रेप पीड़िता से की शारीरिक संबंध बनाने की मांग, SSP ने किया सस्पेंड
प्रधान आरक्षक ने कार्यवाही करने के बदले रेप पीड़िता से की शारीरिक संबंध बनाने की मांग, SSP ने किया सस्पेंड
छत्तीसगढ़ - बिना लाइसेंस के चल रहे कोल्ड ड्रिंक फैक्ट्री सील, खाद्य विभाग की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - बिना लाइसेंस के चल रहे कोल्ड ड्रिंक फैक्ट्री सील, खाद्य विभाग की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - प्रेमिका की बेरुखी से परेशान प्रेमी ने खाया जहर, इलाज के दौरन हॉस्पिटल में तोड़ा दम
छत्तीसगढ़ - प्रेमिका की बेरुखी से परेशान प्रेमी ने खाया जहर, इलाज के दौरन हॉस्पिटल में तोड़ा दम
छत्तीसगढ़ सरकार ने इन दो पेड़ो पर लगाया प्रतिबंध, अब नही रोपे जाएंगे इस पेड़ के पौधे
छत्तीसगढ़ सरकार ने इन दो पेड़ो पर लगाया प्रतिबंध, अब नही रोपे जाएंगे इस पेड़ के पौधे
छत्तीसगढ़ - महानदी पुल के नीचे युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - महानदी पुल के नीचे युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
ब्लाऊज को लेकर गांव में भारी बवाल, दो पक्षो के बीच जमकर चला लाठी और राड, कई लोग घायल
ब्लाऊज को लेकर गांव में भारी बवाल, दो पक्षो के बीच जमकर चला लाठी और राड, कई लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दुर्ग और बलरामपुर के बाद इस जिले में हो रही थी अफीम की खेती, डेढ़ एकड़ में लगा था अफीम का फसल
छत्तीसगढ़ - दुर्ग और बलरामपुर के बाद इस जिले में हो रही थी अफीम की खेती, डेढ़ एकड़ में लगा था अफीम का फसल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH