माता के दर्शन करने पैदल जा रहे श्रद्धालुओ को कार ने मारी टक्कर , हादसे में चार लोगों की मौत

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
माता के दर्शन करने पैदल जा रहे श्रद्धालुओ को कार ने मारी टक्कर , हादसे में चार लोगों की मौत
भीलवाड़ा 14 अक्टूबर 2021 - राजस्थान के बिजौलियां थाना क्षेत्र के चित्तौडगढ़़-कोटा राजमार्ग केसरपुरा के निकट गुरुवार दोपहर नवरात्र के आखिरी दिन जोगणिया माता के दर्शन करने पैदल जा रहे जातरूओं को कार ने कुचल दिया। हादसे में बिजौलियां के रहने वाले एक परिवार के तीन जातरूओं की मौत हो गई जबकि कार पलटने से चालक ने भी दम तोड़ दिया। मृतकों में दादा, दादी और पोती शामिल है। घटना से बिजौलियां में शोक कर लहर छा गई। थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया।

थानाप्रभारी सूर्यभानसिंह ने बताया कि नवरात्र का आखिरी दिन से बिजौलियां से हैला मुस्लिम परिवार के पांच लोग सुबह नौ बजे चित्तौडगढ़़ जिले के बेंगू थाना क्षेत्र के जोगणिया माता के दर्शन करने निकले थे दोपहर बारह बजे कोटा राजमार्ग पर केसरपुरा के निकट पहुंचे थे की पीछे से तेज रफ्तार से आए कार ने जातरूओं को चपेट में ले लिया। इसमें बिजौलियां निवासी सफी मोहम्मद हैला (60), पत्नी बिना (50) तथा पोती रूकसार (12) पुत्री फिरोज हैला की मौत हो गई।

कार सड़क से नीचे उतर कर खाई में पलट गई। हादसे में कार में सवार सुकेत (कोटा) निवासी मोहम्मद सलीम (45) ने भी दम तोड़ दिया। आगे चल रहे परिवार के लोग हादसे के बाद दौड़कर आए।

खून से लथपथ परिजनों को देखकर होश उड़ गए। दुर्घटना के बाद राजमार्ग पर जाम लग गया। बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। पुलिस वहां पहुंची। 

चारों को बिजौलियां अस्पताल लेकर आई यहां चिकित्सकों ने मृत बताया पुलिस के अनुसार कार चालक सलीम का बिजौलियां के निकट भारी वाहनों को ठीक करने का कारखाना है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH