ऑनलाइन सेक्स रैकेट का पर्दाफाश , सोशल मीडिया के जरिए भेजी जाती थी तश्वीरें , कार से होटल या घर पर होती थी कॉलगर्ल की सप्लाई

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
ऑनलाइन सेक्स रैकेट का पर्दाफाश , सोशल मीडिया के जरिए भेजी जाती थी तश्वीरें , कार से होटल या घर पर होती थी कॉलगर्ल की सप्लाई
नोएडा 14 अक्टूबर 2021 - एंटी हयूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) ने ऑनलाइन बुकिंग कर देह व्यापार कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर एक आरोपी को सेक्टर-53 से गिरफ्तार किया है। साथ ही, चार लड़कियों को बरामद किया है। आरोपी ऑन डिमांड लड़कियों को देह व्यापार के लिए भेजते थे। पुलिस ने आरोपी से कार सहित अन्य सामान बरामद किया है।

एसीपी रजनीश वर्मा के नेतृत्व में मंगलवार रात को एएचटीयू की टीम और पुलिस ने सेक्टर-53 के होटल के सामने से देह व्यापार कराने वाले गिरोह के आरोपी को गिरफ्तार किया। उसको पकड़ने के लिए पुलिस खुद ग्राहक बनकर पहुंची थी। 

पुलिस पूछताछ में आरोपी की पहचान सेक्टर-71 निवासी सलमान के रूप में हुई। वह मूलरूप से ओरैया के गांव दलीपपुर का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी से एक कार , दो मोबाइल और 500 रुपये बरामद किए हैं। इस मामले में एक आरोपी वांछित है। पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह इंटरनेट और व्हाट्सएप के जरिये लोगों से बात करता था। व्हाट्सएप पर ही युवतियों के फोटो ग्राहकों को भेजता था। फिर सारी बात होने पर आरोपी अपनी कार से लड़की को उसके घर या होटल के कमरों तक पहुंचाता था। इसके एवज में आरोपी एक ग्राहक से 05 से 20 हजार रुपये वसूलता था। इस रकम का 40 प्रतिशत लड़कियों को दिया जाता था। बाकी रकम सलमान और उसका साथी अपने पास रख लेते थे। आरोपी नौकरीपेशा व बिजनेस करने वाले लोगों से संपर्क करता था। आरोपी सलमान के खिलाफ पूर्व में भी थानों में 10 केस दर्ज हैं। 

एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया कि आरोपी अपने ग्राहकों को ऑन डिमांड लड़कियां मुहैया कराते थे। जहां भी ग्राहक लड़कियां बुलाता था, वहां पर ही अपनी कार से छोड़ने जाते थे। कई बार कैब से भी लड़कियों को भेजा जाता था। पुलिस ने आरोपियों के पास से पश्चिम बंगाल की दो, गाजियाबाद व दिल्ली की एक-एक लड़की बरामद की है। इनसे जबरन देह व्यापार कराया जा रहा था। पुलिस ने चारों को वन स्टॉप सेंटर भेज दिया है। पुलिस आरोपियों के गिरोह में शामिल अन्य लड़कियों को भी छुड़ाने का प्रयास कर रही है। इसके चलते आरोपियों के दिल्ली के ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH