जांजगीर चाम्पा - पढ़ने के लिए स्कूल गई नाबालिग का अपहरण , कुछ ही घंटे में आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर चाम्पा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा - पढ़ने के लिए स्कूल गई नाबालिग का अपहरण , कुछ ही घंटे में आरोपी गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा 13 अक्टूबर 2021 - एस पी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी ने डभरा थाना आकर लिखित आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी नाबालिक लड़की दिनांक 12 अक्टूबर 2021 की सुबह 08:00 बजे स्कूल पढ़ने के लिये गई थी जिसे ईश्वर साहू निवासी रामभाठा ने जबरन चन्द्रपुर ले गया था।

लड़की से पूछने पर बताया की करीबन 08:30 बजे ईश्वर साहू ने उसे रोक कर जबरन अपने गाड़ी में बैठाकर परिवार वालों को जान से मारने की धमकी देकर चन्द्रपुर ले गया था।

आरोपी ने कहा की मैं तुमसे प्यार करता हू और शादी कर पत्नी बनाकर रखूंगा यह कहते हुये शादी के लिये दबाव डाल रहा था तथा गलत इरादा से छेड़छाड़ किया है।

 प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक  416/2021 धारा 341 , 363 , 506 , 354 भादवि 8 पाक्सो एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार ठाकुर , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा एवं SDOP चन्द्रपुर डभरा बी.एस. खुण्टिया के मार्गदर्शन एवं महिला संबंधी अपराधों के त्वरित निराकरण के आदेश प्राप्त होने पर थाना प्रभारी डभरा द्वारा मामले में विशेष रूची लेकर सहायक उप निरीक्षक एस. एन. मिश्रा के नेतृत्व में विशेष टीम तैयार किया गया।

दिनांक 12 अक्टूबर 2021 को आरोपी ईश्वर साहू पिता अमरलाल साहू उम्र 27 वर्ष साकिन रामभाठा थाना डभरा जिला जांजगीर चांपा को बारिकी से पूछताछ करने पर अपने बाईक HF डिलक्स क्रमांक CG 13 UA 9329 मे अपहृता को जबरन बैठाकर चन्द्रपुर ले जाकर छेड़छाड़ करना जुर्म स्वीकार करने से बाईक को जप्त कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया है।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी डभरा निरीक्षक डी.आर. टंडन , सहायक उप निरीक्षक एस . एन . मिश्रा , आरक्षक धर्मेन्द्र यादव , आरक्षक शरद सिदार , आरक्षक  महासिंह सिदार , आरक्षक भुनेश्वर गर्ग का विशेष योगदान रहा।

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH