युवक और युवती ने एक साथ फाँसी लगा कर की खुदकुशी , प्रेम प्रसंग का शक

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
युवक और युवती ने एक साथ फाँसी लगा कर की खुदकुशी , प्रेम प्रसंग का शक
बूंदी 10 अक्टूबर 2021 - राजस्थान के बूंदी जिले में हिंडोली थाना क्षेत्र के ग्राम नेत के पाल का झोपड़ा में स्थित कुएं के पास एक युवक-युवती ने आत्महत्या कर ली. इस वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. मामले को प्रेमप्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा है. ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. आनन-फानन में हिंडोली पुलिस उपअधीक्षक एवं थानाधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया।

हिंडोली थाना अधिकारी मुकेश मीणा ने बताया कि सुबह 7 बजे सूचना मिली कि ग्राम नेत पाल का झोपड़ा कुएं के पास एक युवक-युवती ने फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया. सूचना पर पुलिस उपअधीक्षक श्यामसुंदर विश्नोई एवं थानाधिकारी मय जाप्ते के मौके पर पहुंचे और शव को फंदे से उतार कर हिंडोली अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचाया. परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम करवाया।

परिजनों के अनुसार युवक ने कुएं पर गले में रस्सी का फंदा लगाकर पेड़ पर खुदकुशी की. लड़की का शव चुन्नी से फंदा लगाकर पानी में तैरता दिखा. दोनों बीती रात को घर से निकले थे. युवती कल रात साढ़े आठ बजे घर से निकली थी जो वापस नहीं पहुंची. युवक रात 12 बजे बाद घर से निकला था।

सुबह दोनों के शव फांसी के फंदे पर लटके मिले. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. दोनों कॉलेज में पढ़ते थे और दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था. दोनों का एक ही गोत्र होने से विवाह नहीं हो पा रहा था और कुछ दिन पूर्व लड़की की अन्य जगह सगाई होने के बाद परिजन उसका विवाह जल्दी करना चाहते थे. दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था इस बारे में परिजनों को जानकारी नहीं होने की बात सामने आ रही है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH