पहले लव फिर सेक्स और जब प्रेग्नेंट हुई तो धोखा , अब दर दर की ठोकरे खा रही है पीड़िता

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
पहले लव फिर सेक्स और जब प्रेग्नेंट हुई तो धोखा , अब दर दर की ठोकरे खा रही है पीड़िता
अजमेर 10 अक्टूबर 2021 - राजस्थान के अजमेर जिले में एक महिला अपने 25 दिन के नवजात को लेकर कानून की शरण में पहुंची है. महिला ने लिखित शिकायत में बताया है कि शादी का झांसा देकर उसके साथ एक शख्स ने 5 साल तक शारीरिक संबंध बनाए. और वह जब गर्भवती हो गई तो प्रेमी उसे छोड़ कर भाग गया।

बीते 15 सितंबर को महिला ने बच्चे को जन्म दिया है. अब नवजात को लेकर वो दर-दर भटक रही है. पुलिस थाने में महिला ने आरोपी प्रेमी के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का केस दर्ज कराया है और जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है. अजमेर की रामगंज पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अजमेर के रामगंज थाना प्रभारी सतेन्द्र सिंह नेगी के नेतृत्व में मामले की जांच की जा रही है. नेगी ने बताया कि चन्द्रबरदाई नगर निवासी पीड़िता की शिकायत मिली है. पीड़िता ने बताया कि जून 2016 में अजमेर में हुई शादी के दौरान उसकी मुलाकात हरियाणा निवासी अरुण चुग से हुई. इसके बाद दोनों के बीच सम्पर्क बढ़ा. सम्पर्क धीरे-धीरे प्यार में बदला. इसके बाद अरुण ने उसके साथ रहने का ऑफर दिया. शिकायत के मुताबिक महिला ने अरुण को बताया कि वह शादी शुदा है और पति से तलाक नहीं हुआ, लेकिन वह अलग रहती है. उसकी एक बच्ची भी है. आरोपी अरुण ने बच्ची को अपनाने व शादी का आश्वासन महिला को दिया था।

शिकायत में महिला ने बताया है कि अरुण की बातों में आकर दोनों पीड़िता के घर पर ही साथ रहने लगे. अरुण ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए. इसी साल अप्रैल में उसने गर्भवती होने की जानकारी अरुण को दी. इसके बाद आरोपी अरुण उसे छोड़कर चला गया और बाद में उससे सम्पर्क नहीं किया. इस दौरान कई बार फोन भी किया, लेकिन उसने फोन भी नहीं उठाया. पिछले 15 सितम्बर को पीड़िता ने एक बेटे काे जन्म दिया. पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ शादी के लिए झांसा देकर दुराचार करने के आरोप में मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH