बड़ी खबर , 3 बच्चों को लेकर कुएं में कूदी माँ , महिला सहित 3 की मौत, 1 बच्चे की हालत गंभीर

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
बड़ी खबर , 3 बच्चों को लेकर कुएं में कूदी माँ , महिला सहित 3 की मौत, 1 बच्चे की हालत गंभीर
भिवानी 10 अक्टूबर 2021 - हरियाणा के भिवानी जिले में एक महिला द्वारा अपने तीन मासूम बच्चों को लेकर कुएं में कूदने का सनसनी खेज मामला सामने आया है. इसके बाद महिला और उसके दो बच्चों की मौत हो गई, वहीं एक बच्चे का अस्पताल में इलाज चल रहा है. फिलहाल मृतका के पिता की शिकायत पर पति, सास व ससुर सहित छह लोगों के खिलाफ पुलिस ने दहेज प्रताड़ना व आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर लिया है।

मामला बहल क्षेत्र के हसान गांव का है, जहां 30 वर्षीय महिला कविता अपने 02 साल के बेटे अमन , 05 साल के गोलू व 07 साल की बेटी खुशी को लेकर अपने खेत के कुएं में छलांग लगा दी. बताया जाता है कि कविता अपने बेटे अमन को लेकर दोपहर को स्कूल से आने पर अपनी बेटी खुशी व गोलू की बस आने का इंतज़ार कर रही थी. स्कूल बस आने पर कविता तीनों बच्चों को लेकर कुएं में कूद गई।

वहीं, कविता के पति विकास ने बताया कि शाम तक किसी को इस घटना की भनक तक नहीं लगी. देर शाम जब कविता व बच्चों की तलाश शुरू हुई तो कुएं से बच्चे के रोने की आवाज आई तो आनन फानन में सभी को निकाला गया. जिसमें कविता, गोलू व खुशी मृत मिली. इस दौरान दो वर्षीय अमन रोते हुये गंभीर हालत में मिला, जिसका हिसार के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

इस हृदयविदारक घटना के बाद से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है. वहीं दूसरी ओर मृतक विवाहिता के पिता दले सिंह ने विवाहिता के ससुराल पक्ष के लोगों पर उसकी बेटी व उसके तीनों बच्चों को कुएं में गिराकर उनकी हत्या करने का आरोप लगाया है. इन आरोपों के आधार पर बहल थाना पुलिस ने मृतका के पति, सास व ससुर सहित ससुराल पक्ष के 6 लोगों के खिलाफ हत्या और दहेज के लिए तंग करने का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH