जांजगीर चाम्पा जिला प्रशासन की बड़ी कार्यवाही , इस कीटनाशक दुकान को किया सील

जांजगीर चाम्पा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा जिला प्रशासन की बड़ी कार्यवाही , इस कीटनाशक दुकान को किया सील
जांजगीर चांपा 09 अक्टूबर 2021 - कृषि विभाग की जिला स्तरीय पौध संरक्षण और औषधि निरीक्षण जांच टीम द्वारा जैजैपुर स्थित मेसर्स कुशल कृषि केंद्र द्वारा कीटनाशी अधिनियम और उर्वरक गुणवत्ता नियंत्रण आदेश के उल्लंघन करने पर कृषि केंद्र को आज सील करने की कार्रवाई की गई।

जिले में नकली कीटनाशक की कालाबाजारी पर नकेल कसने बिना लाइसेंस एवं प्रिंसिपल सर्टिफिकेट प्रमाणीकरण के एवं कीटनाशक औषधि विक्रय पर कलेक्टर जितेन्द्र कुमार शुक्ला के निर्देशानुसार उप संचालक कृषि एम आर तिग्गा के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय पौध संरक्षण औषधि निरीक्षण दल के नोडल अधिकारी आर. एन. गांगे सहायक संचालक कृषि शिव कुमार राठौर , कृषि विकास अधिकारी (निरीक्षक) और सूरज राठौर, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी द्वारा जिले में लगातार कीटनाशक दवाईयों के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर कार्यवाही की जा रही है।
 
इस क्रम में आज जिले के विकासखण्ड जैजैपुर के मेसर्स कुशल कृषि केन्द्र जैजैपुर का औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें मेसर्स कुशल कृषि केन्द्र द्वारा लगभग आठ कम्पनी के उत्पाद, बिना रजिस्ट्रेशन एवं बिना पीसी के विक्रय करते पाया गया। इसके अतिरिक्त निरीक्षण में बिना स्टाक पंजी के उत्पादों का आवक-जावक दर्शाया जाना पाया गया। 

विक्रेता के प्रतिष्ठान में भ्रामक मूल्य सूची चस्पा की गई थी । जिसमें किसी भी उत्पाद का सही मूल्य दर्शित नहीं पाया गया।  कुशल कृषि केंद्र द्वारा बिना बिल के कृषकों को कीटनाशक वितरण किया जा रहा है जो कि कीटनाशी अधिनियम 1968 के नियम 1979 के नियम 10 (4) (ए) एवं 13 (21) (बी) का उल्लघंन है।  विक्रेता के द्वारा बिना खाद लायसेंस के सल्फर नामक खाद का विक्रय किया जा रहा है जो उर्वरक गुण नियंत्रण आदेश 1985 की धारा खण्ड 8 (2) एवं 11 का भी उल्लघन है। 

उपरोक्त नियमों के उल्लंघन करने पर विक्रेता के प्रतिष्ठान को पौध संरक्षण औषधि निरीक्षण दल के द्वारा कार्यवाही करते हुए अगामी आदेश तक प्रतिष्ठान को सील कर दिया गया इस कार्यवाही में विकासखण्ड स्तर जैजैपुर के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी राजेन्द्र चन्द्रवंशी शामिल थे।
जांजगीर चाम्पा जिला प्रशासन की बड़ी कार्यवाही , इस कीटनाशक दुकान को किया सील

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH