चंद रुपयों में बिक गया प्यार , माँ बाप को छोड़ कर जिसका थामा था हाथ उसी ने महज 05 सौ में कर दिया सौदा

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
चंद रुपयों में बिक गया प्यार , माँ बाप को छोड़ कर जिसका थामा था हाथ उसी ने महज 05 सौ में कर दिया सौदा
सीकर 05 अक्टूबर 2021 - जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है. राजस्थान के सीकर में एक पति ने अपनी पत्नी को सिर्फ 500 रुपये में अपने दोस्त को बेच दिया. फिर उसके दोस्त ने दोस्त की पत्नी के साथ रेप किया. मामला सामने आने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

दुष्कर्म का ये केस सीकर जिले के रींगस थाना इलाके का है. पीड़िता को पुलिस के द्वारा सखी सेंटर भिजवा दिया गया है. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है।

थाना प्रभारी मदनलाल कड़वासरा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस संबंध में चार दिन पहले गुजरात निवासी 21 वर्षीय युवती ने मामला दर्ज कराया था. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसने रींगस इलाके के मऊ गांव निवासी युवक से कथित रूप से लव मैरिज की थी. चार दिन पहले रात को करीब 9 बजे पीड़िता अपने पति के साथ रींगस कस्बे के भैंरूजी मोड़ पर एक होटल के पास बैठी हुई थी. तभी उसके पति का दोस्त महरोली निवासी सोनू शर्मा उधर आया. वहां उसके पति ने 500 रुपये लेकर अपनी पत्नी को सोनू शर्मा के हवाले कर दिया।

फिर इसके बाद सोनू पीड़िता को महरोली की तरफ एक सुनसान जगह पर ले गया और उधर उसको ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी. सीकर ग्रामीण पुलिस उप अधीक्षक राजेश कुमार आर्य ने मामले का खुलासा किया और सिर्फ 24 घंटे के अंदर रेप के आरोपी सोनू और पीड़िता के पति को गिरफ्तार कर लिया।

इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर रेप के दौरान काम में ली गई प्रोटेक्शन की चीजें भी बरामद की है. बाद में आरोपियों को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया और उसके बाद उन्हे जेल भिजवा दिया गया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH