जांजगीर चाम्पा जिले में बाईक चोर गिरोह का खुलासा , अगर आपकी बाईक भी हुई है चोरी तो इस खबर को जरूर पढ़ें

जांजगीर चाम्पा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा जिले में बाईक चोर गिरोह का खुलासा , अगर आपकी बाईक भी हुई है चोरी तो इस खबर को जरूर पढ़ें
जांजगीर चाम्पा 30 सितम्बर 2021 - एस पी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक आज दिनांक 30 सितम्बर 2021 को मुखबीर से सूचना मिली की ग्राम ठड़गाबहरा का रविकुमार कुर्रे बलौदा तहसील में कानूनगो के पद पर पदस्थ देवेन्द्र कुमार गदेवाल की चोरी किये गए बाईक के साथ देखा गया है  तथा उक्त बाईक को रवि कुमार कुर्रे अपने साथी महेन्द्र उर्फ महेन्द्रा गोड़ के साथ बेचने के फिराक में ग्राहक तलाश रहा है।

मुखबीर की सूचना के आधार पर रवि कुमार कुर्रे को पकड़ा गया पूछताछ करने पर अपने सहयोगी महेन्द्रा के साथ चोरी करना स्वीकार करते हुये देवेन्द्र गढ़ेवाल की बाईक के अलावा एक अन्य चोरी की बाईक को बरामद कराया।

 इसी प्रकार ठड़गाबहरा के अन्य आरोपी दयाराम कुरे , सत्यपाल मनहर , अनंदराम उर्फ भखला , अमृत लाल कुर्रे को मुखबीर सुचना के आधार पर पूछताछ करने से उक्त चारो आरोपियो ने मुख्य आरोपी महेन्द्रा उर्फ महेन्द्र गोड़ के साथ अलग अलग दिनों में कई जगहों से बाईक की चोरी करना तथा उक्त चोरी की मोटर सायकलो को बेचने के लिये ग्राहक तलाशना बताया गया।

रवि कुमार से होण्डा साईन क्रमांक CG 11 AJ 7279  जिसका इंजन नंबर 01M18E43785 चेचिस नंबर 01M20F45629 है।

दयाराम कुर्रे से बिना नंबर प्लेट की डिलक्स रंग लाल काला जिसका इंजन नंबर HA11EFD9H17328 और चेचिस नंबर MBLHA11EWD9H16092 है।

सत्यपाल मनहर से प्लेटिना रंग नीला जिसका इंजन नंबर DUMBMM42906 और चेचिस नंबर MD2DDDZZZMWB44185 

अनंदराम उर्फ भखला से हीरो होण्डा स्पलेण्डर रंग लाल काला जिसका इंजन नंबर HA10EGA9K7043 और चेचिस नंबर MBLHA10AAA9K02237 है 

अमृत लाल कुर्रे से टीव्हीएस  मैक्स -100 जिसका इंजन नंबर PFYWJM41965 और चेचिस नंबर MD623AB1041058383 है को जप्त किया गया है।

उपरोक्त आरोपियो के विरूद्ध अपराध धारा 41 ( 1-4 ) जा.फौ. , 379 भादवि पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है मुख्य आरोपी महेन्द्रा उर्फ महेन्द्र गोड़ जो बाईक चोर गिरोह का सरगना है उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम संभावित स्थानो में भेजी गई है और उम्मीद है की उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा जिससे जिले के अलावा आस पास के जिलो के अन्य मोटरसाइकिल चोरी के मामलो का खुलासा होने की संभावना है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम - 

01 - रवि कुमार कुर्रे पिता हरिराम कुर्रे उम्र 25 साल 

02 - दयाराम कुरै पिता मनीराम कुरै उम्र 52 साल 

03 -  सत्यपाल मनहर पिता रामलाल मनहर उम्र 26 साल 

04 - अनंदराम उर्फ भखला पिता रामलाल मनहर उम्र 41 साल 

05 - अमृत लाल कुर्रे पिता स्व . गेंदराम कुर्रे उम्र 46 साल 

सभी निवासी ठड़गाबहरा थाना बलौदा जिला जांजगीर चाम्पा

उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक व्ही एन भारद्वाज , सउनि . सुनील कुमार टैगोर , प्र.आर. 155 अरूण सिंह , प्र.आर. 122 मोहन मुरली राठौर , प्र.आर. 977 राजमणि द्विवेदी , म.प्र.आर. 453 जीवंती कुजूर , आरक्षक विरेन्द्र टण्डन , शंकर राजपूत , बलराम यादव , श्रीकांत सेंगर , मनभावन पटेल , टिकेश्वर राठौर , राजकुमार क्षत्रीय , नंद कुमार पटेल , दिलीप माथुर , की सराहानीय भूमिका रही है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH