एग्जाम में पत्नियों को नकल करवा रहे थे दो पुलिसकर्मी , रंगे हाथों पकड़े जाने के बाद किए गए सस्पेंड

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
एग्जाम में पत्नियों को नकल करवा रहे थे दो पुलिसकर्मी , रंगे हाथों पकड़े जाने के बाद किए गए सस्पेंड
राजस्थान 28 सितम्बर 2021 - राजस्थान में पुलिस प्रशासन की हर कोशिश के बाद भी रीट एग्जाम में नकल का मामला (Cheating In REET Exam) सामने आया है. सवाई माधोपुर जिले के गंगानगर में दो पुलिससकर्मी अभ्यर्थियों को नकल कराते हुए पकड़े गए हैं. ये पुलिसकर्मी अपनी ही पत्नियों को नकल करवा रहे थे. पुलिस ने आरोपी पुलिसकर्मियों और उनकी पत्नियों समेत 8 लोगों को नकल के आरोप में गिरफ्तार किया है. पुलिसकर्मी अपनी पत्नियों को रीट एग्जाम के लेवल-2 में नकल करवा रहे थे.

पुलिसकर्मियो की पत्नियो के अलावा चार और अभ्यर्थी भी नकल करते पकड़े गए है. खबर के मुताबिक एग्जाम से डेढ़ घंटे पहले ही इनके पास पेपर आ गया था. नकल कराते हुए रंगे हाथों पकड़े जाने के बाद आरोपी पुलिस और हेड कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया है. बता दें कि पुलिस ने रीट एग्जाम (REET Exam)  में नकल के आरोप में राज्यभर के 6 से ज्यादा जिलों में करीब 40 लोगों को गिरफ्तार किया है. नकल कराने वालों में 7 सरकारी टीचर भी शामिल हैं.

एग्जाम में नकल के मामले में 40 लोग गिरफ्तार
बता दें कि दोनों आरोपी पुलिसकर्मियों को SOG और सवाई माधोपुर पुलिस ने जाइंट ऑपरेशन के तहत गिरफ्तार किया है. हेड कांस्टेबल यदुवीर सिंह और कांस्टेबल देवेंद्र सिंह रीट एग्जाम में अपनी पत्नियों सीमा और लक्ष्मी को नकल करा रहे थे. उनके साथ ही आशीष मीणा, ऊषा मीणा, मनीषा मीणा और दिलखु मीणा को भी नकल करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पकड़े गए पुलिसकर्मियों के मोबाइल पर रीट का पेपर पहले से ही मौजूद था. बताया जा रहा है कि दोनों के पास परीक्षा से डेढ़ घंटे पहले ही पेपर आ गया था।

जांच के बाद दोनों पुलिसकर्मियों के मोबाइल फोन भी जब्त कर लिए गए हैं. वहीम सिरोही में भी एक पुलिसकर्मी की संदिग्ध भूमिका पाई गई है. उसे भी सस्पेंड कर दिया गया है. एडिशनल पुलिस इंस्पेक्टर देवेंद्र शर्मा ने बताया कि आरोपी कांस्टेबल शैताना राम को सस्पेंड कर दिया गया है. उसके मोबाइस पर एग्जाम को लेकर संदिग्ध चैट मिली है।

दूसरी तरफ सिरोही जिले में भी एक पुलिसकर्मी की भी भूमिका संदिग्ध पाये जाने पर उसे निलंबित किया गया है. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र शर्मा के बताया कि कालन्दरी थाने में तैनात कांस्टेबल शैतानाराम को सस्पेंड किया गया है. शैतानाराम के मोबाइल में रीट परीक्षा को लेकर संदिग्ध व्हाट्सअप चैट पाई गई है. पुलिस इस मामले की भी पूरी जांच कर रही है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH