अंतराज्यीय सेक्स रैकेट गिरोह का पर्दाफाश , 04 कॉलगर्ल सहित 07 लोग गिरफ्तार

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
अंतराज्यीय सेक्स रैकेट गिरोह का पर्दाफाश , 04 कॉलगर्ल सहित 07 लोग गिरफ्तार
जींद 26 सितम्बर 2021 - हरियाणा के जींद जिले में पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. महिला थाना पुलिस ने गोहाना रोड स्थित एक होटल में छापेमारी कर कथित सेक्स रैकेट का खुलासा किया. इस मामले में चार युवतियों सहित सात लोगों को गिरफ्तार  किया गया है. पुलिस ने बताया कि मामले में गिरफ्तार युवक-युवतियों सहित करीब 12 लोगों के खिलाफ वेश्यावृति निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है.

पुलिस के मुताबिक गुप्त सूचना मिलने पर महिला थाना की प्रभारी गीता देवी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया. प्राप्त सूचना की पुष्टि के लिए बृहस्पतिवार-शुक्रवार की दरमियानी रात होटल में पहले फर्जी ग्राहक भेजा गया और सेक्स रैकेट चलने की पुष्टि होने पर छापेमारी की कार्रवाई की गई. उन्होंने बताया कि मामले में होटल के प्रबंधक अजय को भी गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के मुताबिक कथित देह व्यपार के आरोप में गिरफ्तार चार लड़कियों में दो पश्चिम बंगाल की जबकि एक लड़की बिहार और एक उत्तर प्रदेश की रहने वाली है. पुलिस ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि राजू नामक व्यक्ति रैकेट में दलाल का काम करता था, जो अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहा।

वहीं, रैकेट का मुख्य सरगना भारती और भास्कर को बताया जा रहा है. गीता देवी ने बताया कि मामले में गिरफ्तार सात लोगों को शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. उन्होंने बताया कि अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी की कार्रवाई कर रही है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH