ट्रक और ईको कार में टक्कर , परीक्षा देने जा रहे 06 छात्रों की मौके पर ही मौत , कई छात्र घायल

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
ट्रक और ईको कार में टक्कर , परीक्षा देने जा रहे 06 छात्रों की मौके पर ही मौत , कई छात्र घायल
जयपुर 25 सितम्बर 2021 - राजस्थान में जयपुर जिले के चाकसू में शनिवार सुबह हुई एक सड़क दुर्घटना में 6 युवकों की मौत होने के साथ ही 5 घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जयपुर के सवाई मानसिंह और महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

दुर्घटना शनिवार सुबह 5:30 बजे हुई। सभी मृतक और घायल बारां जिले के रहने वाले हैं। यह सभी शुक्रवार रात एक वैैन में बारां से सीकर के लिए रवाना हुए थे। वैन में कुल 11 लोग सवार थे, इनमें 10 युवक और एक चालक शामिल था। सभी युवक रविवार को होने वाली शिक्षक भर्ती परीक्षा (REET) में शामिल होने के लिए जा रहे थे।

इनका परीक्षा सेंटर सीकर जिले में आया था। पुलिस के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग -12 निमोडिया मोड पर ट्रक और वेन में टक्कर होने से यह हादसा हुआ है। वैन में सवार सभी लोग नींद में थे। इसी दौरान चालक को भी नींद की झपकी लग गई। इस कारण वैन की सामने से आ रहे ट्रक से भिडंत हो गई। ट्राला और वैन में हुई तेज भिडंत की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण हाईवे पर पहुंचे।

भिडंत इतनी जबरदस्त थी कि वैन ट्रक के अंदर जा घुसी। वैन की छत पूरी तरह से दब गई । इस कारण वैन में बैठे युवक बुरी तरह से फंस गए। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी । मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने ग्रामीणों की सहायता से शवों को बाहर निकाला। वैन की छत और दरवाजे को काटा गया। क्रेन की मदद से वेन को ट्राला के नीचे से बाहर निकाला गया।

शवों के पास मिले दस्तावेजों के आधार पर मृतकों की पहचान बारां जिले के गोरधनपुरा और नयापुरा गांव के निवासियों के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार मृतकों में विष्णु नाग, तेजाराम, सत्यनारायण, वेदप्रकाश, सुरेश और दिलीप शामिल हैं। वहीं नरेंद्र, अनिल, भगवान, हेमराज और जोरावर घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जाती है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने मृतकों के प्रति संवेदना जताई है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH