अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर , हादसे में पुलिस के तीन जवानो की मौत

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर , हादसे में पुलिस के तीन जवानो की मौत
ऊना 23 सितम्बर 2021 - हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश हुआ है. हादसे में तीन पुलिसकर्मियों की मौत हो गई है. यह आधी रात की घटना है. किसी अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मारी और फरार हो गया है. जबकि पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है.जानकारी के अनुसार, ऊना के गैगरेट की यह घटना है. आशापुरी बैरियर के पास यह हादसा हुआ है. पुलिस के मुताबिक, यह तीनों चौथी आईआरबीएन बटालियन के जवान थे।

ऊना पुलिस के जवान संदीप कुमार के अनुसार, आशापुरी बैरियर पर उनकी ड्यूटी थी. बुधवार रात पौने दस बजे के करीब उन्होंने जोर से किसी गाड़ी के टकराने की आवाज सुनी. मौके पर जाकर देखा तो एक बाइक हादसे का शिकार हुई थी. बाइक पर सवार तीन लोग गिरे हुए थे. उन्होंने देखा कि तीन युवकों में से दो मेन सड़क और एक कच्ची रोड पर घायल अवस्था में पड़ा था. वहीं, बाइक दूसरी तरफ कच्ची सड़क पर गिरी हुई थी।

पुलिसकर्मी की ओर से 108 एंबुलेंस को सूचना दी गई. साथ ही उन्होंने ड्यूटी पर तैनात अपने सहकर्मियों को भी बुलाया. एंंबुलेंस कर्मियों ने मौके पर जब घायलों की जांच की तो युवकों की मौत हो चुकी थी, जबकि तीसरे की सांसें चल रही थी. बाद में अस्पताल में तीसरे युवक ने भी दम तोड़ दिया. पुलिस का कहना है कि किसी अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मारी है. हादसे में हमीरपुर के रहने वाले मनोज, शुभभ और विशाल की मौत हुई है. युवकों के पास से मिले कागजात से इनकी पहचान हुई है. फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि किस वाहन ने उन्हें टक्कर मारी है।

मनोज कुमार, शुभम व विशाल तीनों चौथी आई आर बी एन बटालियन के जवान थे. ये तीनों अभी दो दिन पहले ही ऊना में तैनात किए गए थे. विशाल झड़वीं ब्राम्राणा, भोरंज, जिला हमीरपुर का वासी था. विशाल का भाई भी पुलिस में है. विशाल करीब दो साल पहले ही पुलिस में भर्ती हुआ था।

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH