स्पा सेंटर में चल रहा था अंतर्राज्यीय सेक्स रैकेट , दिल्ली , हरियाणा , यूपी और एमपी की युवतियां गिरफ्तार

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
स्पा सेंटर में चल रहा था अंतर्राज्यीय सेक्स रैकेट , दिल्ली , हरियाणा , यूपी और एमपी की युवतियां गिरफ्तार
अजमेर 20 सितम्बर 2021 - राजस्थान की अजमेर पुलिस ने पुष्कर में स्पा की आड़ में चल रहे देह व्यापार का पर्दाफाश किया है. पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि पुष्कर के बुद्धा रिलैक्स स्पा में इसके नाम पर देह व्यापार चल रहा है.  इस पर प्रशिक्षु आईपीएस सुमित व पुष्कर थाना अधिकारी महावीर शर्मा ने एक बोगस ग्राहक को स्पा सेंटर भेजा. जब स्पा सेंटर में देह व्यापार की सूचना प्रमाणित हुई तो पुलिस ने छापामार कार्रवाई करते हुए वेश्यावृत्ति में लिप्त 6 युवतियों के साथ स्पा मैनेजर योगेश माली व एक अन्य कर्मचारी को पीटा एक्ट में गिरफ्तार किया है. सेक्स रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी की जा रही है।

बता दें राजस्थान में महिला कॉन्स्टेबल व बच्चे के साथ अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद चर्चा में आए आरएसपी हीरालाल सैनी पुष्कर के ही एक रिसॉर्ट में रुके थे, जहां बीते जुलाई माह में उनका वीडियो बनाया गया था।

पुष्कर पुलिस थाना अधिकारी महावीर शर्मा ने बताया कि बुद्धा रिलैक्स स्पा में बीते लंबे समय से स्पा की आड़ में देह व्यापार चलने की शिकायतें मिल रही थी. इसके बाद स्पा में बोगस ग्राहक भेजा गया. ग्राहक ने आरोपित मैनेजर से देह व्यापार के लिए युवतियों का सौदा तय किया. इसके बाद बोगस ग्राहक का इशारा मिलते ही पुलिस ने स्पा में दबिश दी. आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने उनके मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं. जानकारी के अनुसार गिरफ्तार की गई युवतियां अन्य राज्यों से पुष्कर बुलाई जाती थी।

थाना अधिकारी महावीर शर्मा ने बताया कि स्पा सेंटर से गिरफ्तार की गई युवतियां दिल्ली, हरियाणा, यूपी और एमपी की रहने वाली हैं. साथ ही स्पा मैनेजर अजमेर निवासी योगेश माली व उसके कर्मचारी मोनू को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है. पुलिस शनिवार को सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश करेगी. पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि पाली निवासी मनोज कुमार ने स्पा के लिए भवन किराए पर ले रखा है, लेकिन पुलिस की छापामार कार्रवाई के दौरान वह स्पा में नहीं मिला. पुलिस की इस कार्रवाई से पुष्कर एवं आसपास के होटल व्यवसायियों में हड़कंप मच गया. आगामी दिनों में इलाके में इस तरह की और भी कार्रवाइयां होने की संभावना है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH