बड़ा सड़क हादसा , पुल से नीचे गिरी कार , कार सवार 05 लोगो की मौत , CM ने जताया शोक

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
बड़ा सड़क हादसा , पुल से नीचे गिरी कार , कार सवार 05 लोगो की मौत , CM ने जताया शोक
सीकर 19 सितम्बर 2021 - राजस्थान के लिए शनिवार का दिन एक भीषण सड़क हादसे की खबर लेकर आया. राजस्थान के सीकर में भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है. मौके पर पहुंची पुलिस ने कार में फंसे सवारों को किसी तरह अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है. इस हादसे पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी ट्वीट कर शोक व्यक्त किया है।

जानकारी के मुताबिक राजस्थान के सीकर जिले में रींगस के ठिकरिया के समीप बड़ा हादसा हुआ है. इस हादसे में अब तक पांच लोगों की मौत की खबर है. पुलिस के अनुसार ठिकरिया के समीप एक कार पुलिया से गिरी है. बताया जाता है कि राष्ट्रीय राजमार्ग 52 (एनएच-52) रींगस इलाके के ठिकरिया से होकर गुजरता है. एनएच-52 पर एक पुलिया भी है.

बताया जाता है कि कार जैसे ही पुलिया के समीप पहुंची, चालक अपना नियंत्रण खो बैठा. कार अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे जा गिरी. हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची रींगस थाने की पुलिस ने कार में फंसे लोगों को अस्पताल पहुंचवाया जहां चिकित्सकों ने पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने मृतकों के शव सीएचसी की मोर्चरी में रखवा दिया है. रींगस पुलिस मृतकों की शिनाख्त के प्रयास कर रही है. मृतकों की पहचान समाचार लिखे जाने तक नहीं हो सकी है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर इस हादसे पर शोक व्यक्त किया है. सीएम ने ट्वीट कर कहा है कि सीकर के रींगस क्षेत्र में एनएच 52 पर ठिकरिया के पास हुए सड़क हादसे में पांच लोगों की मृत्यु अत्यंत दुखद है. मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं. ईश्वर उन्हें इस बेहद कठिन समय में सम्बल दें और दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करें. सीएम ने इस हादसे में घायल हुए लोगों के जल्द स्वस्थ होने की भी कामना की है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH